Image description
Image description

दिग्विजय ने उमा भारती को बताया बहन, कहा माफी मांग लें  

       भोपाल (ब्यूरो)। 11 साल पुराने मानहानि के केस में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शनिवार को भोपाल की जिला अदालत में पेश हुए। अदालत में सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा केन्द्रीय मंत्री उमा भारती मेरी बहन हैं। यदि वे अदालत में माफी मांग लेती हैं तो मैं माफ कर दूंगा।

            मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी पंकज सिंह माहेश्वरी ने समझाइश दी कि आप लोग कानून बनाते हैं। बहन-भाई के रिश्ते भी हैं तो फिर इतने पुराने मामले में समझौता क्यों नहीं कर लेते। अदालत ने दोनों पक्षों के वकीलों को इस दिशा में विचार करने मशविरा भी दिया।

                  

  दोनों पक्षों के वकीलों ने सहमति भी जताई। अगली सुनवाई 17 अक्टूबर को होगी। सिंह के खिलाफ 2003 में चुनाव प्रचार के दौरान उमा भारती ने 15 हजार करोड़ रुपए के घोटाले के आरोप लगाए थे।

                                

दिग्विजय के आरोप व्यापमं के आरोपियों को बचाने वाले उधर, अभा विद्यार्थी परिषद के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा न्यायाधीश संजय सिंह की कोर्ट में बयान दर्ज कराने पहुंचे। शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ मानहानि का केस किया है। उन्होंने बताया कि सिंह ने आरोप लगाने के लिए विधानसभा परिसर का अनुचित उपयोग किया। मुझे (शर्मा) संघ और व्यापमं के घोटालेबाजों के बीच का बिचौलिया बताया। इससे मेरी सामाजिक प्रतिष्ठा की हानि हुई।


 


PETROL NEWS is loading comments...

NEWS

NEWS

Image description
Image description