Image description
Image description

ट्रेन के इंजन में उठी आग की लपटें, बुझाने में छूटा पसीना  

       जबलपुर. मध्यप्रदेश नरसिंहपुर जिले में कलकबेल स्टेशन पर शनिवार सुबह हड़कंप मच गया। स्टेशन पर लोग यहां से वहां दौड़ते नजर आए। जो ट्रेन में थे उनकी भी सांसे फूलने लगीं। लखनऊ-यशवंतपुर एक्सपे्रस के इंजन में अचानक आग भड़क गई। आग की लपटें कुछ ही देर में आसमान छूने को तैयार थीं। चारों ओर धुआं ही धुआं उड़ने लगा। स्टेशन पर औचक इंतजामों से आग पर काबू पाया गया, लेकिन दोपहर तक गाड़ी आगे नहीं बढ़ सकी।

            जानकारी के अनुसार लखनऊ-यशवंतपुर एक्सप्रेस शनिवार सुबह जबलपुर की ओर आ रही थी। उसी दौरान अचानक ही करकबेल स्टेशन के पास उसके इंजन मे आग भड़क गई। कोई कुछ समझ पाता इसके पहले ही आग की लपटें बढ़ने लगीं। स्टेशन कर्मचारियों और रेल प्रशासन ने ट्रेन में ही रखे ऑक्सीजन सिलेण्डर के जरिए आग पर काबू पाया।

                  

  आग पर काबू पाने के बाद जबलपुर से दूसरा इंजन बुलाकर गाड़ी का इंजन बदला गया, लेकिन वह दोपहर तक आगे नहीं बढ़ सकी। कर्मचारियों सहित आग की वजह से यात्रियों में भी दहशत का माहौल रहा।

                                

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


 


PETROL NEWS is loading comments...

NEWS

NEWS

Image description
Image description