BREAKING NEWS

मोदी ने केंद्रीय मंत्री के बेटे को गोद में उठा लिया भोपाल के बड़ा तालाब में डूबा युवक रुद्रेश्वर धाम बनेगा आस्था, संस्कृति और आधुनिक पर्यटन का नया केंद्र, 20 करोड़ से संवरेगा रुद्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर, धमतरी को मिलेगी नई पहचान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…… जनजातीय गरिमा उत्सव से बदली पहाड़ी कोरवा महिला की जिंदगी, आयुष्मान कार्ड मिलने से स्वास्थ्य सुरक्षा का मिला भरोसा, इलाज की चिंता हुई दूर…. लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर, राष्ट्रीय जनजाति सांस्कृतिक समागम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले – जनजातीय समाज दुनिया को सिखा सकता है प्रकृति संग विकास….. भोपाल हिट एंड रन: पार्टी के बाद पुलिसकर्मी का बेटा नशे में, 6 घायल

सुशासन तिहार 2026: समाधान शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं का हो रहा त्वरित निराकरण

रायपुर, 24 मई 2026

उडुमकेला क्लस्टर शिविर में प्राप्त हुए 1060 आवेदन, तय समय-सीमा में समाधान के निर्देश

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में सरगुजा जिले के मैनपाट विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत उडुमकेला क्लस्टर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में 11 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।

उडुमकेला क्लस्टर शिविर में प्राप्त हुए 1060 आवेदन, तय समय-सीमा में समाधान के निर्देश

शिविर में मांग से संबंधित 1025 तथा शिकायत से संबंधित 35 सहित कुल 1060 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा के भीतर निराकरण के लिए प्रेषित किया गया।

विभागीय स्टॉलों के माध्यम से दी गई योजनाओं की जानकारी

उडुमकेला क्लस्टर शिविर में प्राप्त हुए 1060 आवेदन, तय समय-सीमा में समाधान के निर्देश

शिविर स्थल पर शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, श्रम, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, राजस्व सहित विभिन्न विभागों के लगभग 19 स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉलों पर ग्रामीणों को शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों से आवेदन भी प्राप्त किए गए।

कृषि विभाग ने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, बीज, खाद एवं कृषि अनुदान योजनाओं की जानकारी दी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा से संबंधित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग ने पोषण, आंगनबाड़ी सेवाओं एवं महिला सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी दी, वहीं श्रम विभाग ने श्रमिक पंजीयन एवं कल्याण योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदान की। राजस्व विभाग द्वारा जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य सेवाओं के लिए आवेदन प्राप्त किए गए।

हितग्राहियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र एवं सामग्री

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री एवं प्रमाण पत्र वितरित कर लाभान्वित किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा परिवार सहायता योजना एवं मुख्यमंत्री पेंशन योजना के हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया। खाद्य विभाग ने नवीन राशन कार्ड वितरित किए, जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को पूर्णता प्रमाण पत्र एवं ‘खुशियों की चाबी’ सौंपी गई।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान कार्ड वितरित किए तथा कृषि विभाग द्वारा किसानों को हैंड स्प्रे पंप प्रदान किए गए। राजस्व विभाग ने ऋण पुस्तिका एवं उल्लास साक्षर भारत अभियान अंतर्गत प्रमाण पत्र वितरित किए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत तिरंगा आजीविका संगठन को 60 हजार रुपए का ऋण प्रदान किया गया तथा मत्स्य विभाग द्वारा मछुआरा समिति को जाल वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13783/ 86

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!