October 17, 2026 11:12 pm

BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की CRPF में 29 साल बाद लौटेंगी लांस नायक और नायक रैंक, जवानों को मिलेगा प्रमोशन का मौका 18 अक्टूबर राशिफल: रविवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर और कारोबार में लाभ अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान से बस्तर में शांति की नई सुबह, वीर जवानों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सेवा संकल्प अभियान 2026: सेवा की कहानी : उज्ज्वला योजना से धुएं की परेशानी हुई दूर, अब समय पर बच्चों के लिए खाना बनाकर स्कूल भेज पा रहीं अंजू जीआरपी विदिशा ने मेमो ट्रेन में 10 लाख रुपये से भरे बैग की चोरी का किया खुलासा

अजित पवार प्लेन क्रैश से पहले भी हुआ था विमान हादसा, AAIB की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

 मुंबई
सितंबर 2023 में मुंबई एयरपोर्ट पर हुए वीएसआर चार्टर फ्लाइट क्रैश लैंडिंग मामले में एयर एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो यानी AAIB ने अपनी फाइनल रिपोर्ट जारी कर दी है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अनस्टेबलाइज़्ड अप्रोच के कारण क्रैश लैंडिंग हुई, VSR विमान के रनवे पर फिसलने के बाद दो क्रू मेंबर और 6 यात्रियों को गंभीर चोटें आईं. AAIB की अंतिम रिपोर्ट में बताया गया है कि फ़्लाइंग क्रू ने SOP का पालन नहीं किया और VSR एयरलाइंस ने आंतरिक ऑडिट ठीक से नहीं किए. इसी कंपनी का लियरजेट बारामती में क्रैश हो गया था, जिसमें महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार और अन्य लोगों की मौत हो गई थी। 

AAIB ने बताया 14 सितंबर 2023 को एक नॉन-शेड्यूल पैसेंजर फ्लाइट विशाखापत्तनम से मुंबई आई थी. विशाखापत्तनम से टेक-ऑफ सामान्य था और उड़ान के दौरान कोई समस्या नहीं हुई. इसके बाद विमान को रनवे 27 पर लैंड करने की मंज़ूरी दी गई. लैंडिंग के समय मुंबई एयरपोर्ट पर भारी बारिश के कारण विजिबिलिटी कम हो गई थी।

अप्रोच के दौरान, विमान स्थिर नहीं था और शुरू में रनवे के बाईं ओर हट गया और उसके बाद लगातार रनवे 27 के दाईं ओर ड्रिफ्ट होता चला गया. ऑटोपायलट के डिस्कनेक्ट होने के लगभग 40 सेकंड बाद, कॉकपिट में स्टिक शेकर अलर्ट बजा और साथ ही स्टॉल की चेतावनी भी मिली। 

इसके बाद, EGPWS चेतावनियां मिलीं और विमान टैक्सीवे W और टैक्सीवे N के इंटरसेक्शन के किनारे पर क्रैश लैंड हुआ. इसके बाद विमान फिसला और टैक्सीवे U और टैक्सीवे N के इंटरसेक्शन के पास एक कच्ची जगह (स्टैंड C80 के पास) में रुका. क्रैश के बाद आग लग गई और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाई। 

विमान में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन उन्हें टक्कर के कारण कई चोटें आईं और उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

दुर्घटना का संभावित कारण फ़्लाइट क्रू का खराब मौसम की स्थिति में भी अन-स्टेबलाइज़्ड अप्रोच जारी रखने का फैसला और विमान को गलत तरीके से संभालना बताया जा रहा है, जिसके कारण कम ऊंचाई पर 
एरोडायनामिक स्टॉल हुआ और विमान उससे उबर नहीं पाया। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!