August 12, 2026 9:39 pm

BREAKING NEWS

रामलला दर्शन के लिए राजनांदगांव से अयोध्या धाम रवाना हुई विशेष ट्रेन, श्रद्धालुओं में उत्साह ‘संसद में आइए, अमित शाह पार्लियामेंट के आंगन में आकर जवाब देंगे क्या, जिन लोगों का IQ इतना लो…’, राहुल गांधी पर भड़कीं कंगना रनौत Asia First Desert-Themed Night Safari Project in Gujarat Surya Grahan 2026: कुछ ही घंटे में लगेगा सूर्यग्रहण, सूतक काल मान्य होगा या नहीं, क्या होगी अवधि… जानिए हर सवाल का जवाब कौन होगा राम मंदिर का CEO? 5300 आवेदनों में 18 उम्मीदवार हुए शॉर्टलिस्ट, IAS-IPS समेत 8 अफसरों ने दिए इंटरव्यू, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट भी शामिल कैश कांड में जस्टिस वर्मा पर लगे तीनों आरोप हुए साबित, सबूतों से हुई छेड़छाड़… समिति की रिपोर्ट पेश, अभी भी नहीं मिले इन सवालों के जवाब

अबू धाबी विश्वविद्यालय में 10 एवं 11 जनवरी को होगा अंतर्राष्ट्रीय व्याख्यानविश्व हिंदी दिवस पर विभिन्न देशों के विद्वान दुबई में जुटेंगे

चित्रकूट महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विवि के हिंदी विषय के विद्वान प्राध्यापक डॉ ललित कुमार सिंह व्याख्यान देने दुबई जायेंगे।


अबू धाबी विश्वविद्यालय दुबई में 10 एवं 11 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय व्याख्यान
होगा। विश्व हिंदी दिवस पर विभिन्न देशों के विद्वान दुबई में जुटेंगे।


जानकारी के अनुसार अबू धाबी विश्वविद्यालय दुबई में 10 एवं 11 जनवरी 2025 को विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ ललित कुमार सिंह हिंदी भाषा के विकास में हिंदी सिनेमा के योगदान विषय पर व्याख्यान देंगे। अबू धाबी विश्वविद्यालय दुबई एवं साहित्य संचय शोध संवाद फाउंडेशन नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित हो रहा है डॉ सिंह को अबू धाबी विश्वविद्यालय ने विशिष्ट शोध व्याख्यान हेतु वक्ता के रूप में आमंत्रित किया है।

ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो  भरत मिश्रा ने डॉ ललित कुमार सिंह को विशेष व्याख्यान हेतु दुबई जाने की अनुमति देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है। डॉ ललित कुमार सिंह को मिले  इस विशिष्ट अवसर पर कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो नंदलाल मिश्र सहित शिक्षकों ने शुभकामनाओं दी है। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ ललित कुमार सिंह के शोध परक व्याख्यान प्रस्तुति से ग्रामोदय विश्वविद्यालय को हिंदी जगत में एक नई पहचान मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!