September 23, 2026 7:48 am

अयोध्या, विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता के रूप में राम जी और हनुमान जी के चरण स्पर्श से दिन प्रारंभ होता था-केशव प्रसाद मौर्य

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने फिल्म की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा, “मैंने अपने पूरे परिवार के साथ हनुमान अंशफिल्म देखी है। फिल्म का प्रत्येक दृश्य अत्यंत आत्मीय, जीवंत और भावात्मक है। पूज्य बाबा नीब करौरी महाराज जी के जीवन पर आधारित इस फिल्म ने मुझे गहराई से प्रभावित किया है।

अपनी व्यक्तिगत स्मृतियों को साझा करते हुए श्री मौर्य ने कहा कि जब वे विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता के रूप में अयोध्या में कार्य कर रहे थे, तब प्रतिदिन राम मंदिर में राम दरबार की सेवा करना और हनुमान गढ़ी मंदिर जाकर दर्शन कर प्रसाद ग्रहण करना उनकी दिनचर्या का हिस्सा था। उन्होंने बताया कि श्री राम जी और श्री हनुमान जी के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेने के बाद ही उनके दिन का प्रारंभ होता था। फिल्म की निर्माता सुश्री अनुप्रिया नागर ने फिल्म की सफलता की यात्रा साझा करते हुए बताया कि फिल्म लगभग 300 करोड़ रुपये के शानदार आंकड़े को छू चुकी है। डॉ. विशाल चतुर्वेदी द्वारा लिखित पुस्तक पर आधारित यह फिल्म बजट की कमी के कारण बंद होने की कगार पर थी। अनुप्रिया नागर ने बताया कि जब वे यूके से भारत आईं, तब उनकी सहेली रागनी के माध्यम से उन्हें इसकी जानकारी मिली। उन्होंने अपने 3 वर्षों की जमा-पूंजी इस फिल्म में लगा दी। आज जो सफलता, धन और नाम उन्हें मिला है, वह सब पूज्य बाबा नीब करौरी महाराज जी का ही चमत्कार है। फिल्म में पूज्य बाबा नीब करौरी महाराज जी का मुख्य किरदार अभिनेता शोभिनव सत्य ने निभाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!