November 17, 2026 8:35 pm

असम में बड़ा रेल हादसा, कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 5 डिब्बे पटरी से उतरे

 डिगारू 

असम में बुधवार सुबह एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. गुवाहाटी के बाहरी इलाके में डिगारू के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है. राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं आई. रेलवे के मुताबिक, ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। 

हादसा गुवाहाटी के बाहरी इलाके में डिगारू के पास हुआ. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ट्रेन नंबर 13125 कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस बुधवार सुबह करीब 6:54 बजे डिगारू रेलवे स्टेशन पहुंच रही थी. इस दौरान दूसरी ट्रेन को पहले रास्ता देने के लिए एक्सप्रेस को स्टेशन पर लिया जा रहा था. तभी ट्रेन की रफ्तार नियंत्रित नहीं हो पाई और इंजन समेत पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। 

यात्रियों को दूसरी ट्रेन से भेजा जा रहा

हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया. रेलवे ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी ट्रेन का इंतजाम किया गया है। 

हादसे के बाद दो अन्य ट्रेनों को भी रास्ते में नियंत्रित किया गया. ट्रेन नंबर 12067 गुवाहाटी-जोरहाट टाउन जनशताब्दी एक्सप्रेस को पनबारी में रोका गया. वहीं, ट्रेन नंबर 15627 कोयंबटूर-सिलचर एक्सप्रेस को पानीखैती में नियंत्रित किया गया। 

रेलवे के अधिकारी मौके पर रवाना
हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे के महाप्रबंधक समेत दूसरे अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए. राहत और बचाव का काम जारी है. फिलहाल रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं आई है। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!