
टीवी एक्टर और बिग बॉस 19 के विजेता गौरव खन्ना ने पहली बार अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला से तलाक के बारे में बात की है। आकांक्षा ने हाल ही में रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' में गौरव से अलग होने की घोषणा की थी। इसके बाद 30 जून को 'लाफ्टर शेफ्स' के सेट के बाहर मीडिया से बात करते हुए गौरव ने कहा कि वह हमेशा आकांक्षा का समर्थन करेंगे क्योंकि वह उनकी पत्नी हैं। गौरव ने आकांक्षा को उनके नए शो के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
देखें 'लाफ्टर शेफ्स' के सेट से गौरव की तस्वीरें



गौरव ने कहा- प्यार और समर्थन आज भी वैसा ही है
लाफ्टर शेफ्स के सेट पर पहुंचे गौरव खन्ना से जब पैपराजी ने उनके हालचाल और सोशल मीडिया पर चल रहे विवादों के बारे में पूछा तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया. गौरव ने कहा कि वह बिल्कुल पहले जैसा ही कर रहे हैं.
उन्होंने कहा, “प्यार अब भी वही है और सपोर्ट भी वही है. मैं आकांक्षा का हमेशा समर्थन करूंगा, वह मेरी पत्नी है. अगर मैं उससे प्यार करता हूं तो पीछे क्यों हटूं?” गौरव ने आगे कहा कि वह हमेशा आकांक्षा के साथ खड़े हैं और चाहते हैं कि वह शो में अच्छा खेले और जीत हासिल करे।

आकांक्षा ने 'लॉक अप सीजन 2' में गौरव से अलग होने की घोषणा की थी।
बच्चे न चाहने के कारण अलग होना लॉक अप शो के दौरान आकांक्षा चमोला ने अपने को-कंटेस्टेंट श्रेया कालरा और सूफी मोतीवाला से बातचीत में अपने तलाक की वजह का खुलासा किया. आकांक्षा ने कहा कि शादी के बाद भी उन्हें कभी बच्चों के लिए 'मैटरनल इंस्टिंक्ट' (मां बनने की इच्छा) महसूस नहीं हुई।
शुरुआत में उन्होंने इसे समझने की कोशिश की, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि वह इसके लिए नहीं बनी हैं। आकांक्षा के मुताबिक, गौरव पहले तो इस बात से सहमत थे, लेकिन समय के साथ गौरव की सोच बदल गई और अब वह बच्चे चाहते हैं, जो आकांक्षा नहीं चाहतीं।

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का रिश्ता टीवी इंडस्ट्री में काम करने के दौरान शुरू हुआ।
दोनों एक साल से अलग रह रहे हैं आकांक्षा ने शो के लॉन्च इवेंट में यह भी साफ किया था कि वह और गौरव पिछले एक साल से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। उन्होंने गौरव से बातचीत में कहा था कि अगर वे इस वजह से अलग होना चाहते हैं तो यह फैसला बिल्कुल सही है। सोशल मीडिया पर इस घोषणा के बाद से काफी चर्चा हो रही है. कई सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस इसे शो का पीआर स्टंट भी बता रहे हैं.

दोनों की शादी 24 नवंबर 2016 को गौरव के होमटाउन कानपुर में हुई थी।
गौरव-आकांक्षा की शादी नवंबर 2016 में हुई थी गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का रिश्ता टीवी इंडस्ट्री में काम करने के दौरान शुरू हुआ। उनकी पहली मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी, जिसके बाद वे दोस्त बन गए। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 24 नवंबर 2016 को गौरव के होमटाउन कानपुर में शादी कर ली।
गौरव खन्ना ने जहां 'अनुपमा' और 'बिग बॉस 19' जैसे शो से अपनी पहचान बनाई है, वहीं आकांक्षा चमोला ने भी 'स्वरागिनी' जैसे कई टीवी सीरियल में अहम भूमिका निभाई है। शादी के बाद दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है.








