November 7, 2026 8:07 pm

BREAKING NEWS

भोपाल विधायक विश्राम गृह में हंगामा, पुलिस की वर्दी में युवक-युवती आपत्तिजनक हालत में मिले राजस्थान में लोकतंत्र के पर्व पर चुनावी रंजिश का खौफनाक तांडव मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ अमेरिका में गिरफ्तार गैंगस्टर हैरी बॉक्सर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बड़ा झटका; सलमान खान को दे चुका है धमकी स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा

‘आशीर्वाद का दीया’ के साथ जशपुर में शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा

रायपुर, 17 सितंबर 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ सेवा पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat), जशपुर द्वारा कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं एवं स्वयंसेवकों ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं ने सेवा और जनभागीदारी की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित MY Bharat के युवाओं एवं स्वयंसेवकों ने समाज और राष्ट्रहित में सकारात्मक योगदान देने तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा सेवा पखवाड़ा

जशपुर में आयोजित सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान युवाओं की सहभागिता से सेवा, स्वच्छता, जन-जागरूकता, सामाजिक सरोकार और युवा सहभागिता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों से जोड़ने और राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भूमिका को प्रोत्साहित किया जाएगा।

युवा शक्ति को सेवा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने की पहल

MY Bharat जशपुर द्वारा बताया गया कि सेवा पखवाड़े का उद्देश्य युवाओं को विभिन्न सेवा कार्यों से जोड़ते हुए उनमें सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता, जन-जागरूकता और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करना है। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से शुरू हुआ यह पखवाड़ा युवाओं की ऊर्जा और जनभागीदारी को सेवा कार्यों से जोड़ने का माध्यम बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!