October 29, 2026 9:59 pm

BREAKING NEWS

उच्चदाब उपभोक्ताओं के लिए सिंगल लॉगइन सुविधा शुरू

भोपाल 

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उच्चदाब उपभोक्ताओं को विभिन्न विद्युत सेवाएँ एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एचटी कंज्यूमर सिंगल लॉगइन/सर्विस पोर्टल विकसित किया गया है। इस सुविधा के माध्यम से उच्चदाब उपभोक्ता एक ही लॉगइन आईडी/पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं पासवर्ड के जरिए पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे।

पोर्टल पर उपभोक्ताओं को बिल भुगतान, भुगतान रसीद, पिछले 12 माह के बिल, भुगतान विवरण, हरित ऊर्जा प्रमाण-पत्र, फॉर्म-16/टीडीएस प्रमाण-पत्र एवं मीटर रीडिंग विवरण डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही पंजीकृत मोबाइल नंबर के अतिरिक्त नया नंबर जोड़ने एवं ई-मेल अपडेट करने, बिल एवं विद्युत आपूर्ति संबंधी शिकायत दर्ज करने तथा एचटी संयोजन के अंतर्गत भार परिवर्तन एवं नाम परिवर्तन जैसी सेवाओं का ऑनलाइन लाभ भी लिया जा सकता है।

सिंगल लोगिन के लिए उच्चदाब उपभोक्ता एचटी कंज्यूमर/आईवीआरएस के माध्यम से पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी का सत्यापन कर कंज्यूमर लॉगइन के जरिए पोर्टल पर पंजीयन एवं लॉगिन कर सकते हैं। पोर्टल पर पंजीयन, लॉगिन, डैशबोर्ड तथा विभिन्न सेवाओं के उपयोग की प्रक्रिया समझाने के लिए “एचटी कंज्यूमर सिंगल लॉगइन और सर्विस पोर्टल-यूजर एसओपी” भी तैयार किया गया है, जिसमें चित्रों सहित विस्तृत जानकारी दी गई है। कंपनी ने उच्चदाब उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे सिंगल लॉगइन सुविधा का उपयोग कर विभिन्न विद्युत सेवाओं का लाभ ऑनलाइन एवं सुविधाजनक तरीके से प्राप्त करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!