August 9, 2026 7:43 pm

BREAKING NEWS

उज्जैन: भस्म आरती में शामिल हुए सिंगर बी प्राक… बोले- मुझ पर शिव की कृपा, अब जल्द आएगा ‘महाकाल 2’

 

उज्जैन: भस्म आरती में शामिल हुए सिंगर बी प्राक... बोले- मुझ पर शिव की कृपा, अब जल्द आएगा 'महाकाल 2'

सिंगर बी प्राक.

Ujjain News: मशहूर भारतीय गायक और संगीतकार प्रतीक बच्चन, जिन्हें पूरी दुनिया ‘बी प्राक’ (B Praak) के नाम से जानती है, आज धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे. उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आयोजित होने वाली तड़के की भस्म आरती में हिस्सा लिया. नंदी हॉल में बैठकर बी प्राक बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए. आरती के दौरान वे कभी तालियां बजाते तो कभी ‘जय श्री महाकाल’ का उद्घोष करते दिखे.

आरती के बाद उन्होंने चांदी द्वार से भगवान महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन किए और पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया. श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक एस एन सोनी ने बी प्राक का स्वागत और सम्मान किया.

मीडिया से बात करते हुए बी प्राक ने कहा, “आज मेरा सपना पूरा हो गया है. मुझ पर हमेशा से बाबा महाकाल की कृपा रही है. मैंने ‘महाकाल मेरे महाकाल…’ भजन गाया था, जिसे करोड़ों लोगों ने खूब प्यार दिया. अब जल्द ही मैं बाबा महाकाल पर एक और नया भजन लॉन्च करने वाला हूं, साथ ही ‘महाकाल 2’ भी बहुत जल्द आने वाला है.”

उन्होंने आगे कहा, “जब मैं पहले इंदौर में शो करने आया था, तब पहली बार भस्म आरती के दर्शन करने उज्जैन आया था. लेकिन इस बार बाबा की ऐसी कृपा हुई कि स्वयं महाकाल ने मुझे अपने दरबार में परफॉर्मेंस (प्रस्तुति) देने के लिए बुला लिया.”

महाकाल के आंगन में गूंजेगी बी प्राक की आवाज

बी प्राक मध्य प्रदेश शासन द्वारा आयोजित ‘श्रावण कला उत्सव’ के तहत शक्ति पथ पर अपनी प्रस्तुति देंगे. त्रिवेणी संग्रहालय के सामने आयोजित इस कार्यक्रम में वे भगवान शिव और शक्ति की आराधना से जुड़े भजनों की संगीतमय प्रस्तुति देंगे. बी प्राक पहली बार उज्जैन में धार्मिक मंच से इस तरह का शो कर रहे हैं.

मंदिर प्रबंधन और व्यवस्थाओं की तारीफ की

मंदिर की व्यवस्थाओं से प्रभावित होकर बी प्राक ने कहा, “महाकाल मंदिर की व्यवस्थाएं बेहद सराहनीय हैं. यहां VIP के साथ-साथ आम श्रद्धालुओं का भी पूरा ध्यान रखा जाता है. भस्म आरती के दौरान मैंने देखा कि बैठकर और खड़े होकर, दोनों तरह से हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के सुलभ दर्शन किए और सभी खुशी-खुशी जय श्री महाकाल का जयकारा लगा रहे थे.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!