उज्जैन में दिनदहाड़े महिला पर चाकू से कई वार

गुरुवार को उज्जैन के दवा बाजार में काम करने वाली एक युवती पर एक अज्ञात युवक ने चाकू से लगातार हमला कर दिया. घटना दोपहर करीब एक बजे की है. युवती का नाम पूजा रजक (19) है। आरोपी ने पूजा पर करीब पांच बार चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग पूजा को तुरंत सरकारी अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया।

इस घटना से पूरे दवा बाजार इलाके में हड़कंप मच गया. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अन्य सबूतों के आधार पर हमलावर की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

इस खबर को अपडेट किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!