October 13, 2026 7:15 pm

BREAKING NEWS

देहरादून के हांडी रेस्टोरेंट में गंदगी का अंबार! सड़ी-गली खाद्य सामग्री और कॉकरोच-चूहे मिलने पर रेस्टोरेंट बंद सेवा संकल्प अभियान- सेवा की कहानी’ : पायल को मिला आत्मनिर्भरता का सहारा, रोजमर्रा की जिंदगी होगी आसान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई में युवाओं को मिली बड़ी सौग़ात, छत्तीसगढ़ को मिला पहला शासकीय होम्योपैथी कालेज सेवा की कहानी : अब अपनी राह खुद तय कर सकेंगी रोशनी, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से मिली बड़ी राहत सेवा संकल्प अभियान-2026 : सेवा की कहानी: एक-दो बकरियों से शुरू किया व्यवसाय, अब बकरी पालन से सालाना लगभग पांच लाख रुपये की आय अर्जित कर रहे संतोष चौहान MP Weather: 15-16 अक्टूबर को ग्वालियर-चंबल में बारिश के आसार, भोपाल-इंदौर में रातें होंगी ठंडी

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 15-16 अक्टूबर को बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार

प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार

प्रदेशभर में आगामी दिनों में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार 15 और 16 अक्टूबर को गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के विभिन्न जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम में होने वाले इस बदलाव का असर प्रदेश के मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में देखने को मिलेगा।

मौसम निदेशक डॉ.सी.एस. तोमर ने बताया कि आगामी 15 अक्टूबर को गढ़वाल और 16 अक्टूबर को कुमाऊं आपके कुछ जनपद में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। उन्होंने बताया कि 14 अक्टूबर और 15 अक्टूबर को देहरादून, नैनीताल और हरिद्वार समेत मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, 16 अक्टूबर को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों में भी बारिश देखने को मिल सकती है।

इससे पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम ठंडा होने के साथ तापमान में गिरावट आने की संभावना है। तोमर ने बताया कि 14 अक्टूबर को 3,800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है और 15 और 16 अक्टूबर को 3,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!