September 10, 2026 1:21 pm

उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा की संवेदनशील पहल से आगजनी पीड़ित होटल संचालक को मिली आर्थिक सहायता

रायपुर, 08 सितंबर 2026

विगत माह कवर्धा शहर स्थित न्यू कल्पना होटल में हुई आगजनी की घटना में होटल पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया था। आगजनी की इस घटना से होटल संचालक श्री रबी नारायण पात्रों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ था। आर्थिक संकट की इस घड़ी में होटल संचालक श्री रबी नारायण पात्रों ने उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा से मुलाकात कर मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान कोष से आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने का आग्रह किया था। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मामले को संवेदनशीलता से लेते हुए तत्परता से अनुशंसा की, जिसके परिणामस्वरूप मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान कोष से 3 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई।

इसी क्रम में आज उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा की ओर से प्रतिनिधिमंडल द्वारा न्यू कल्पना होटल संचालक श्री रबी नारायण पात्रों को 3 लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर श्रीमती सतविंदर पाहुजा, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि श्री अनिल साहू, एल्डरमेन श्री संतोष भारती, श्री लक्ष्मण यादव, श्री शानू साहू, श्री कमलेश द्विवेदी एवं श्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।

होटल संचालक श्री रबी नारायण पात्रों ने इस सहयोग के लिए उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आगजनी की घटना से हुए नुकसान के बाद आर्थिक सहायता मिलने से उन्हें काफी संबल मिला है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा द्वारा तत्परता से पहल कर सहायता उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों से मिली यह सहायता उन्हें अपने व्यवसाय को पुनः खड़ा करने में मददगार साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!