November 19, 2026 8:35 am

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-अर्टिगा की टक्कर में एक की मौत, चार गंभीर घायल

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक स्कॉर्पियो और अर्टिगा कार के बीच आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। जिसमे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंजाब से आ रही स्कॉर्पियो ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रही थी।जिसमें सात व्यक्ति सवार थे। इसी दौरान श्रीनगर से ऋषिकेश की तरफ जा रही एक अर्टिगा कार से गंगा दर्शन होटल के पास उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुचकर स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। स्कॉर्पियो में सवार लोगों में से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेजाया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

UGC beneficial for India?
error: Content is protected !!