March 13, 2026 12:35 am

एनडीआरएफ ने चित्रकूट में लक्ष्मण झूला पर रोपेवे आपदा परिदृश्य पर किया मॉक अभ्यास

आज मनोज कुमार शर्मा, उप महानिरीक्षक 11 एनडीआरएफ वाराणसी के दिशा-निर्देशन में एनडीआरएफ की टीम ने  प्रेम कुमार पासवान (उप कमानडेंट ) के सुपरवीज़न में एवं इंस्पेक्टर श्रीनिवास मीना की अगुवाई में जिला चित्रकूट उत्तर प्रदेश की लक्ष्मण पहाड़ी पर रोपेवे आपदा पर मॉक एक्सरसाइज का अभ्यास किया गया जिसमें जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग,  पुलिस विभाग, अग्निशमन सेवा, एसडीआरएफ तथा अन्यहितधारकों के साथ मिलकर रोपेवे आपदा पर  मॉक अभ्यास किया गया।


रोपेवे आपदा पर एक परिदृश्य तैयार किया गया था, जिसमें  जिला- चित्रकूट उत्तर प्रदेश की  लक्ष्मण पहाड़ी पर स्तिथ रोपेवे में तकनिकी खराबी के कारण कुछ यात्री फंस गये थे l


तदनुसार, ई. ओ. सी. को घटना के बारे में सूचित किया गया। जिसने एनडीआरएफ के नियंत्रण कक्ष एवं सभी संबंधित हितधारकों को आपात प्रतिक्रिया के लिए सूचित किया।


11 एनडीआरएफ, वाराणसी  की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचने पर प्रारंभिक आकलन किया तथा ऑपरेशन बेस, कमांड पोस्ट, मेडिकल पोस्ट, कम्युनिकेशन पोस्ट स्थापित किए। आकलन के तुरंत बाद टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। एनडीआरएफ टीम ने  विभिन्न रस्सी बचाव तकनीकों का उपयोग करके गंभीर रूप से फंसे पीड़ितों को बचाया। पीड़ितों को अस्पताल पूर्व उपचार देने के बाद मेडिकल एजेंसियों द्वारा अस्पताल ए गया। यह पूरा मॉक अभ्यास इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम के दिशानिर्देशों के अनुसार आयोजित किया गया था और पूरी प्रक्रिया का पालन किया गया।


इस मॉक अभ्यास को हेमांशु द्विवेदी तहसीलदार एवं सोमनाथ सरकार (रपोवे प्रबंधक) मौजुदगी में आयोजित किया l एनडीआरएफ बचाव दल द्वारा प्रदर्शित पेशेवर कौशल की सभी हितधारकों द्वारा अत्यधिक सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?