एम्बुलेंस कर्मियों की हुई बैठक,कर्मचारियों को फिर से किया गया सतर्क

चित्रकूट-एम्बुलेंस कर्मियों की हुई बैठक
होली त्योहार के मद्देनजर  क्षेत्र के समस्त एंबुलेंस चालकों एवं स्टाफ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में त्योहार के दौरान संभावित आपात स्थितियों को देखते हुए सभी कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए।


बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सूचना मिलते ही एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को सुरक्षित रूप से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराएगी, ताकि उन्हें समय पर उचित उपचार मिल सके। चालकों ने संकल्प लिया कि त्योहार के दौरान किसी भी व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर त्वरित राहत प्रदान की जाएगी।


इस दौरान डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर सोनेन्द्र शुक्ला और जिला प्रभारी हरीश पांडेय वा धीरज मिश्रा सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सोनेंद्र शुक्ला ने सभी चालकों को निर्देशित किया कि सेवा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और आपसी समन्वय बनाए रखते हुए कार्य किया जाए।


सभी एंबुलेंस कर्मियों ने भरोसा दिलाया कि वे पूरी मुस्तैदी और जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं देंगे, जिससे होली के दौरान आमजन को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?