March 10, 2026 9:23 pm

कांग्रेस सेवादल का प्रशिक्षण शिविर: चित्रकूट में तैयारियां जोरों पर, आज पहुंचेगें अविनाश पांडेय और अजय राय

चित्रकूट उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रशिक्षण शिविर की तैयारियां पूरी रफ्तार में हैं। रामायण मेला भवन में आयोजित होने वाले इस शिविर को लेकर सेवादल कार्यकर्ता जोश और उत्साह से जुटे हुए हैं। आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महासचिव *lअविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का आगमन होगा। 

दोनों नेता भगवान कामदानाथ का आशीर्वाद लेने के बाद कामदगिरि की परिक्रमा करेंगे। इसके बाद शिविर में शामिल कार्यकर्ताओं के साथ विशेष बैठक करेंगे। शाम को स्थानीय लोक संगीत के कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है, जो शिविर की सांस्कृतिक छटा को और बढ़ाएगा। 

शिविर का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों और आंदोलन की रणनीतियों से अवगत कराना है। इसके अलावा आगामी विधानसभा घेराव कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा होगी। प्रशासन की सख्ती के बावजूद कार्यकर्ताओं का जोश और संकल्प कम नहीं हुआ है। 

शिविर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार पांडेय , बांदा कांग्रेस अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार दूबे, और चित्रकूट जिलाध्यक्ष कुशल पटेल पूरी लगन से जुटे हैं। उनके साथ सेवादल के प्रांतीय अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण दीक्षित, अनिल देव त्यागी, और प्रदेश सेवादल की ध्वज प्रभारी कनिष्का रफेल सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। 

कार्यक्रम में अशोक वर्धन, गज्जू प्रसाद फौजी, इंद्रपाल, राजबहादुर, शिव कुमार, सत्य नारायण, इंद्र कुमार यादव , और रमेश मिश्रा जैसे नेताओं का भी सहयोग उल्लेखनीय है। 

चित्रकूट में चल रहे इस शिविर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और रणनीतिक दिशा मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?