August 6, 2026 4:00 pm

‘कांवड़ उठाने वाले गंजेड़ी, भंगेड़ी और आतंकवादी’, मौलाना साजिद रशीदी ने आखिर ऐसा क्यों कहा? CM योगी को याद दिलाया पुराना बयान

ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी के शिवभक्तों को लेकर दिए बयान तुल पकड़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा में शामिल अधिकतर लोग शिवभक्त नहीं, बल्कि नशे और उपद्रव के लिए जाते हैं। उन्होंने कुछ कांवड़ियों को ‘आतंकवादी’ तक करार दिया।

हालिया कुछ घटनाओं का जिक्र करते हुए मौलाना रशीदी ने कहा, सवान का महीना है और लोग कांवड़ लेकर जा रहे हैं और लोग इन्हें शिवभक्त कहते हैं। क्या जो लोग सड़कों पर बैठ कर भांग मसल रहे हैं वो शिवभक्त हैं?  शराब पीने और नशा करने वालों को शिवभक्त कहा जाता है। पुलिस वालों को वर्दी में पीटने वाले, लूटपाट करने वालों को शिवभक्त कैसे कहा जा सकता है?

मौलाना रशीदी ने की कांवड़ियों की आतंकी से तुलना 

मौलाना रशीदी ने आगे कहा, कांवड़ यात्रा पर जाने वाले ज्यादातर सिर्फ नशे और उपद्रव के लिए जाते हैं। मैं ऐस लोगों को शिव भक्त नहीं मानता। मैं ऐसे लोगों को नशेड़ी,गंजेड़ी, भंगेड़ी मानता हूं। मेरी नजर में ये कांवडिए आतंकवादी के समान है। हालांकि, मौलान ने यह भी कहा कि कुछ अच्छे लोग भी कांवड़ यात्रा पर जाते हैं। ऐसे लोग शांति से अपनी यात्रा पूरी करते हैं।

मौलाना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नमाज संबंधी पुराने बयान का हवाला देते हुए कहा कि जहां चौराहे पर नमाज पढ़ने पर आपत्ति जताई गई थी। सीएम ने कहा था कि नमाज पढ़ने के नाम पर कुछ लोग चौराहे पर तमाशा करते हैं। तो कांवड़िए जो कर रहे हैं वो भी योगी जी को देखना चाहिए। नशे और उपद्रव करने वाले ऐसे लोगों को शिव भक्त कहना शिव जी का अपमान है। ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!