August 9, 2026 4:21 pm

काकोरी कांड कोई डकैती नहीं थी… काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर बोले सीएम योगी, पीएम मोदी के इस योगदान को बताया क्रांतिकारियों का सम्मान

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काकोरी ट्रेन एक्शन की 101वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि काकोरी कांड कोई डकैती नहीं थी, बल्कि हमारे महान क्रांतिकारियों का एक उद्देश्य था कि देश को आजादी मिले और अंग्रेजों को देश से भगाया जा सके।

सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा, ‘जब हम काकोरी ट्रेन एक्शन की 101वीं तिथि का आयोजन इस ऐतिहासिक स्थल पर कर रहे हैं, तब हमें इस बात को याद रखना होगा कि अंग्रेजों ने इसे डकैती कहा। दुर्भाग्य से आजाद भारत में भी जिन लोगों के हाथ में सत्ता आई, उन्होंने काकोरी डकैती कांड के नाम पर इस घटना के क्रांतिकारियों को अपमान करने का काम किया था। लेकिन पीएम मोदी ने काकोरी ट्रेन एक्शन नाम देकर हमारे देश के महान क्रांतिकारियों को सम्मान दिया। वे भी लगातार चाहे काकोरी ट्रेन एक्शन की घटना हो या फिर चौरी चौरा की घटना है, इन सभी को इन लोगों के द्वारा कम आंकने का प्रयास हुआ।’

सीएम योगी ने कांग्रेस पर बोला हमला

उन्होंने आगे कहा, ‘1922 में जब चौरी चौरा की घटना गोरखपुर में घटित हुई थी, कांग्रेस ने आंदोलन स्थगित कर दिया था। मुंह मोड़ लिया था। इस घटना में क्रांतिकारियों की ओर से पंडित मदन मोहन मालवीय ने मुकदमा लड़ा था। यहां पर बहुत सारे क्रांतिकारी ऐसे थे जिन्हें आजीवन कारावास की सजा हुई और उन्हें सजा दिलाने वाले और कोई नहीं, लखनऊ के ही कांग्रेस के दो नेता थे जो वकालत करते थे। उन्होंने शर्मानक तरीके से उनके खिलाफ पैरवी की और आजादी के बाद भी इन क्रांतिकारियों को जो सम्मान मिलना चाहिए था नहीं मिला।’

‘क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों से खजाना कब्जे में लिया’

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘9 अगस्त 1925 इस स्थान पर पंडित राम प्रसाद बिसमिल, ठाकुर रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खान, चंद्र शेखर आजाद, राजेंद्र प्रसाद लाहिड़ी जैसे महान क्रांतिकारियों के नेतृत्व में भारत के लोगों की कमाई को लूटकर, जो अंग्रेज ब्रिटेन ले जाना चाहते थे, इसी स्थान पर उन क्रांतिकारियों ने उस खजाने को अपने कब्जे में लेकर भारत की आजादी को एक नई ऊंचाई प्रदान की थी।’

‘भारत की धरती गुलामी को हरगिज बर्दाश्त नहीं करेगी’

वे कहते हैं कि भारत माता के जिन महान सबूतों ने अंग्रेजों को चुनौती दी थी कि भारत की धरती गुलामी को हरगिज बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके लिए इन सभी महान क्रांतिकारियों ने एक लंबी श्रृंखला प्रदेश और देश के भीतर आजादी के लिए खड़ी की थी। ऐसे भारत के महान सपूतों, क्रांतिकारियों, स्वाधीनता संग्राम सेनानियों की स्मृतियों को नमन करते हुए काकोरी ट्रेन एक्शन से जुड़े हुए उन सभी नायकों और महान नायकों को मैं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

बता दें कि मुख्यमंत्री ने 9 अगस्त को काकोरी ट्रेन एक्शन दिवस तथा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के सभी कार्यक्रम पूरे सम्मान, गरिमा और राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ आयोजित किए जाने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में 9 से 15 अगस्त तक प्रदेशभर में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े सभी स्मारकों, स्मृति स्थलों और शहीद स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और अमर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!