March 13, 2026 1:22 pm

कुएं में गिरने से 75 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

चित्रकूट जिले के भरतकूप थाना क्षेत्र अंतर्गत अकबरपुर गांव में गुरुवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव निवासी 75 वर्षीय वृद्ध राधे सिंह पुत्र साधू सिंह की कुएं में गिरने से मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक राधे सिंह गुरुवार सुबह अपने घर के सामने बने पुराने कुएं के पास साफ-सफाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वे सीधे गहरे कुएं में जा गिरे। घटना के वक्त घर के अन्य सदस्य अंदर थे। काफी देर तक बाहर न दिखने पर परिजन उन्हें खोजने निकले तो कुएं में गिरा देख शोर मचाया।

मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। रस्सियों की मदद से ग्रामीणों ने घंटों की मशक्कत के बाद देर शाम वृद्ध के शव को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे जिला मुख्यालय स्थित शव विच्छेदन गृह में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

इधर, वृद्ध की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। बुजुर्ग राधे सिंह गांव के सम्मानित लोगों में गिने जाते थे। घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई है।

पुलिस का कहना है कि घटना प्रथम दृष्टया हादसा प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?