March 14, 2026 4:50 am

कुएं में मिली किसन की लाश तो मचा हड़कंप जांच में जुट गए पुलिस हत्या की आशंका

चित्रकूट जिले के सरधुआ थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब शुक्रवार सुबह एक किसान की लाश उसके ही खेत के कुएं में पाई गई। मृतक की पहचान अवधेश मिश्रा (पुत्र अश्वनी मिश्रा), निवासी व्यवहारा ग्राम पंचायत के रूप में हुई है। गुरुवार की देर शाम अवधेश अपने घर से खेत की ओर गए थे। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद शुक्रवार सुबह उनका शव कुएं में पड़ा मिला। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।  पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से निकाला गया शव सूचना मिलने पर सरधुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कुएं से बाहर निकालने के लिए फायर ब्रिगेड की मदद ली गई। शव को निकालकर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
हत्या की आशंका, जांच जारी इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टि में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा होगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही सच सामने लाने का दावा किया है। गांव में शोक और दहशत का माहौल इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर भय और आशंका का माहौल है। मृतक के परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं। 
पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना के पीछे के कारण और जिम्मेदार लोगों का पता लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?