June 25, 2026 11:40 pm

केतन अग्रवाल मर्डर केस पर आंचल खुराना का बयान

टीवी एक्ट्रेस आंचल खुराना ने पुणे के लोहागढ़ किले में कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखने वाले केतन अग्रवाल की कथित हत्या मामले पर प्रतिक्रिया दी है।

इस मामले को लेकर आंचल खुराना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और कहा, “एक करोड़पति पिता के बेटे की एक करोड़पति पिता की बेटी से अरेंज मैरिज तय हो गई है. दोनों परिवार बहुत करीब थे, इसलिए उन्होंने बच्चों की शादी तय कर दी, लेकिन बेटी का चेतन के साथ अफेयर था. वह यह बात अपने माता-पिता को बता सकती थी, वह अपने मंगेतर को बता सकती थी, लेकिन उसने उसे चट्टान से धक्का देना पसंद किया…”

बात मर्द-औरत की नहीं, बल्कि इंसानियत की है

एक्ट्रेस ने कहा कि ये मामला महिला या पुरुष का नहीं, बल्कि इंसानियत और नैतिकता का है. उन्होंने सवाल किया कि रिश्तों में मतभेद होने पर लोग बातचीत के बजाय हिंसा का रास्ता क्यों चुन रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पुरुषों या महिलाओं के खिलाफ अत्याचार नहीं किया जाना चाहिए.

उन्होंने आगे कहा, “सिया उसकी हत्या करना चाहती थी, लेकिन उसमें अपने माता-पिता को बताने की हिम्मत नहीं थी।”

आंचल ने आख़िरकार कहा कि उसे भी यही सज़ा मिलनी चाहिए, उसे उसी खाई से धकेल कर वहीं ख़त्म कर देना चाहिए. कोई कोर्ट केस नहीं होना चाहिए.

क्या है पूरा मामला?

पुणे ग्रामीण पुलिस के मुताबिक, केतन अग्रवाल 18 जून को लोहागढ़ किले का दौरा करते समय 400 फुट गहरी खाई में गिर गए थे। शुरुआती जांच में इसे एक दुर्घटना माना गया था, लेकिन बाद में तकनीकी सबूत, सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर जांच की दिशा बदल गई।

पुलिस का दावा है कि केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसका कथित प्रेमी चेतन चौधरी करीब एक साल से रिलेशनशिप में थे और दोनों ने कथित तौर पर इस घटना की साजिश रची थी. जांच के दौरान पुलिस ने यह भी दावा किया कि केतन को इससे पहले भी नुकसान पहुंचाने की कथित कोशिश की गई थी.

केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने इस मामले में कई गंभीर आरोप लगाए हैं और इसकी सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग की है.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कथित साजिश में अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं. मामले की जांच जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!