November 26, 2026 8:15 pm

BREAKING NEWS

विकसित ग्वालियर के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहीं स्मार्ट सिटी की पहलें खेल के मैदान में दिखा युवा जोश और प्रतिभा का शानदार संगम, फुटबॉल खिलाड़ियों ने बांधा समां DA में 3% बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को वेतन-पेंशन बढ़ने का इंतजार, कब आएगी नई सिफारिश? स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की नगरीय निकायों एवं निर्माण विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा, अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र शुरू करने के निर्देश भाजपा ने जारी किया धामी सरकार का 5 साल का रिपोर्ट कार्ड, 10 साल की उपलब्धियों के साथ जनता के बीच जाएगी पार्टी सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र

खाद्य विभाग की सख्ती: होटल-ढाबों में दो बार से ज्यादा इस्तेमाल नहीं होगा खाद्य तेल, प्रदेशभर में जांच अभियान शुरू

तलने में दो बार से ज्यादा नहीं हो सकता तेल का इस्तेमाल, होटल-ढाबों की जांच को अभियान चलाएगा खाद्य संरक्षा विभाग

होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में खाद्य तेल का इस्तेमाल तलने में दो बार से अधिक नहीं किया जा सकेगा। खाद्य संरक्षा विभाग इस नियम को राज्य में सख्ती से लागू करने जा रहा है। इसके लिए प्रदेशभर में छापेमारी अभियान शुरू किया गया है।

होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट में कुकिंग ऑयल का बार-बार इस्तेमाल होता है। भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के नियमों के अनुसार ऐसा नहीं किया जा सकता। इसी को देखते हुए अब राज्य का खाद्य संरक्षा विभाग सख्ती बरतने जा रहा है।

खाद्य संरक्षा के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने बताया कि खाद्य संरक्षा आयुक्त विनय शंकर पांडे के निर्देश पर राज्य के सभी जिलों में इसके खिलाफ अभियान शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी फूड इंस्पेक्टरों को होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट में खाद्य तेल की जांच करने को कहा गया है।

बार-बार गर्म करने से बनते हैं जहरीले रसायन
वैज्ञानिक और स्पेक्स संस्था के संस्थापक डॉ. बृजमोहन शर्मा का कहना है कि जब खाद्य तेल को बार-बार उच्च तापमान पर गर्म किया जाता है, तो उसमें रासायनिक परिवर्तन होते हैं। जैसे फ्री रेडिकल्स का निर्माण। बार-बार गर्म करने से तेल में ऑक्सीडेशन होता है, जिससे हानिकारक फ्री रेडिकल्स बनते हैं। ये शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं। इसके साथ ही तेल को बार-बार गर्म करने से ट्रांस फैट बढ़ जाता है। इससे तेल में एक्रोलिन, पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन और एल्डिहाइड्स जैसे जहरीले रसायन बनने लगते हैं। और तेल में मौजूद प्राकृतिक विटामिन जैसे विटामिन ई और एंटी-ऑक्सीडेंट पूरी तरह खत्म हो जाते हैं।

वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. नारायण जीत सिंह के अनुसार री-यूज्ड तेल का लंबे समय तक सेवन शरीर के लगभग हर प्रमुख अंग को प्रभावित करता है। इससे हृदय रोग, कैंसर, लिवर एवं किडनी, मेटाबॉलिक विकार, पाचन तंत्र को नुकसान पहुंच सकता है।

खाद्य कारोबारियों को तेल का इस्तेमाल दो बार से ज्यादा न करने को कहा गया है। इसकी जांच के लिए सभी जिलों में खाद्य संरक्षा अधिकारियों को होटल, ढाबों और तलन सामग्री बेचने वाली दुकानों से लगातार सैंपल लेने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

UGC beneficial for India?
error: Content is protected !!