September 13, 2026 12:36 am

BREAKING NEWS

Solar Camera for Farms: खेतों की निगरानी अब मोबाइल पर; न बिजली की जरूरत न वाई-फाई, सोलर 4G कैमरा की कीमत और टॉप फीचर्स जानें कैलाश खेर ने मुंबई में बेचा करोड़ों का ऑफिस, 10 महीने पहले की थी खरीद, जानें इस बड़ी कमर्शियल डील का पूरा सच UP Land Rate Hike: गंगा एक्सप्रेस-वे और रिंग रोड किनारे जमीन लेना अब होगा महंगा! सर्वे पूरा, खसरा नंबरों की लिस्ट तैयार; जानें किन इलाकों में बढ़ रहे हैं सर्किल रेट दिल्ली में 18वां BRICS समिट: US और यूरोप में क्या वाकई हुआ ‘ब्लैकआउट’? वेस्टर्न मीडिया की चुप्पी और पाकिस्तान में मची बेचैनी का पूरा सच Travel Smart: सफर में फोन चलाने पर आती है उल्टी? फोन का यह ‘Motion Cues’ फीचर मिनटों में दूर करेगा चक्कर और मतली; ऐसे करें ऑन कल का राशिफल 13 सितंबर 2026: भाद्रपद शुक्ल द्वितीया-तृतीया के दुर्लभ योग में चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें मेष से मीन तक का दैनिक भविष्यफल

खेल प्रतिभाओं को संसाधनों और अवसरों की कमी नहीं होने देंगे: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 

रायपुर. छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करने के लिए राज्य सरकार संसाधनों और सुविधाओं में कोई कमी नहीं होने देगी. रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की एग्जीक्यूटिव बॉडी और जनरल काउंसिल की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यह घोषणा की. उन्होंने कहा कि सरकार का विशेष ध्यान ग्रामीण, वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों में छुपी प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आधुनिक प्रशिक्षण देने पर है.

रायपुर और जशपुर में स्थापित हो रही हैं आधुनिक आर्चरी अकादमी

खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि रायपुर, रायगढ़ और कुनकुरी में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है. इसके साथ ही रायपुर में करीब 60 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक आर्चरी अकादमी तैयार हो रही है. जशपुर के पंडरापाठ में भी 20 से 25 करोड़ रुपये की लागत से आर्चरी अकादमी स्थापित की जा रही है, जिससे पारंपरिक रूप से तीरंदाजी से जुड़े पहाड़ी कोरवा समुदाय और स्थानीय जनजातीय युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर का मार्गदर्शन मिल सकेगा.

उद्योगों से जुड़ेंगे खेल संघ, 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी का लक्ष्य

बैठक में मुख्यमंत्री ने खेल संघों को उद्योग समूहों (CSR) से जोड़ने के निर्देश दिए, ताकि खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, आधुनिक उपकरणों और प्रतियोगिताओं के लिए अतिरिक्त संसाधन जुटाए जा सकें. इसके अलावा, राज्य सरकार छत्तीसगढ़ में 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी हासिल करने का प्रयास करेगी. मुख्यमंत्री ने इच्छा जताई कि यदि नेशनल गेम्स का आवंटन होता है, तो इसके कुछ आयोजनों को बस्तर में भी कराया जाएगा, जिससे बस्तर का सकारात्मक बदलाव दुनिया के सामने आ सके.

बस्तर-सरगुजा ओलंपिक और खेल अलंकरण से बढ़ा उत्साह

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर और सरगुजा ओलंपिक के माध्यम से हजारों स्थानीय युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है. बस्तर ओलंपिक का आयोजन अब प्रतिवर्ष किया जाएगा. प्रदेश में दोबारा शुरू किए गए खेल अलंकरण समारोह से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा है और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शासकीय सेवाओं में अवसर प्रदान किए जा रहे हैं. बैठक में वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद विजय बघेल और छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे, जहां नए जिलों में भी जिला ओलंपिक संघ गठित करने का निर्णय लिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!