देहरादून, उत्तराखंड: खेल महाकुंभ 2026 के समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि खेल केवल मेडल जीतने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये हमें जीवन में आगे बढ़ना, अनुशासन बनाए रखना और पीछे रह जाने पर दोबारा उठकर आगे बढ़ने का साहस भी सिखाते हैं। खेल हमारे व्यक्तित्व को निखारने के साथ शरीर को स्वस्थ रखते हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलों को उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की नींव मानती है। इसी सोच के साथ खेल महाकुंभ की शुरुआत की गई, ताकि प्रदेश के हर गांव में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे आने और अपनी पहचान बनाने का अवसर मिल सके।
Post Views: 12









