October 25, 2026 8:51 am

BREAKING NEWS

रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़कर हुई 11, इनमें 6 का जन्म हुआ माधव टाइगर रिजर्व में निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करें, कमियों पर जवाबदेही तय कर करें कार्रवाई : प्रबंध संचालक यादव प्रदेश के 208 वृंदावन ग्रामों में होगी गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता डायल-112 की तत्परता से सड़क दुर्घटना में घायल 12 व्यक्तियों को समय पर मिली चिकित्सा सहायता 25 अक्टूबर राशिफल: रविवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के योग विशेष लेख : ’मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कृषक उन्नति योजना से फसल विविधीकरण को मिल रहा बढ़ावा, किसानों के लिए खुल रहे आय के नए अवसर’

गोपाष्टमी पर्व पर श्री सद्गुरु गौ सेवा केंद्र में हुआ गौ पूजन

28 वर्षों से निरंतर हो रही गौ सेवा


चित्रकूट,
परम पूज्य संत श्री रणछोड़ दास जी महाराज की प्रेरणा से श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के अंतर्गत संचालित श्री गौ सेवा केंद्र में गोपाष्टमी के पावन अवसर पर गौ पूजन का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर गौ सेवा केंद्र की संचालिका श्रीमती उषा बी. जैन, मिलोनी बेन सहित भारतभर से पधारे गौभक्त भाई-बहनों ने गौ माता का पूजन-अर्चन कर पुण्य अर्जित किया।

कार्यक्रम के दौरान संचालिका श्रीमती उषा बी. जैन ने बताया कि श्री सद्गुरु गौ सेवा केंद्र की स्थापना वर्ष 1998 में सेठ श्री अरविंदभाई मफतलाल की प्रेरणा से की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य निराश्रित, निरिह एवं वृद्ध गौमाताओं की सेवा करना है। उन्होंने बताया कि प्रारंभ में केवल 50 गौवंश के साथ शुरू हुई यह गौशाला आज 1200 से अधिक गौमाताओं की सेवा का पवित्र केंद्र बन चुकी है।

गौशाला में गौ माता के लिए चारे-भूसे की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ गौमाताओं के लिए चिकित्सीय सुविधाएं भी श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही यह गौशाला  क्षेत्र की विकसित गौशालाओं में आदर्श है तथा इसमें गौ माता का समुचित पंजीयन डिजिटल रूप से आधुनिक रूप से रखा जाता है ।

पूजन कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने गौमाता की परिक्रमा कर आशीर्वाद प्राप्त किया और ‘गौ माता की जय’ के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!