March 10, 2026 11:34 am

ग्राम पथरा में धर्मध्वजा की गूँज: महाआरती से नवसंयोजन तक बजरंगदल का नई ऊर्जा के साथ विस्तार

चित्रकूट। अयोध्या में स्थापित होने के बाद ऐतिहासिक धर्मध्वजा की दिव्य प्रतिध्वनि मंगलवार को ग्राम पथरा तक पहुँची, जहाँ बजरंगदल महाकोशल प्रांत प्रखंड चित्रकूट के सौजन्य से मंगलवार को श्री हनुमान महाआरती का भव्य आयोजन हुआ। पूरे गांव में वातावरण भक्ति, ऊर्जा और सांस्कृतिक चेतना से सराबोर रहा।
……..
इस कार्यक्रम में ग्रामीणों की उपस्थिति और बजरंगियों की संयोजन क्षमता ने पूरे आयोजन को नई ऊँचाई दी। स्थानीय युवा से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक, सभी ने बजरंगियों की सहज नेतृत्वशैली और समाजहित की प्रतिबद्धता की खुलकर सराहना की। उनकी प्रेरणा से न केवल धार्मिक आयोजन सशक्त हुआ, बल्कि ग्राम स्तर पर एक सुव्यवस्थित संगठनात्मक ढाँचा भी मजबूत हुआ।
………
इसी क्रम में बजरंगदल ग्राम समिति का गठन किया गया, जिसमें विष्णु गर्ग को सर्वसम्मति से ग्राम संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई साथ ही शुभम पांडेय, हनुमान पांडेय को सहसयोंजक की, यह घोषणा प्रखंड सह संयोजक चित्रकूट (म.प्र.) विपिन पाण्डेय द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि यह समिति गांव में राष्ट्रधर्म, सेवा और संस्कार आधारित गतिविधियों को और तेज करेगी।


धार्मिक आस्था, सामाजिक एकजुटता और युवा शक्ति के इस संगम ने पथरा ग्राम को एक पहचान दी है। आयोजन की भव्यता और अनुशासन ने साफ किया कि विष्णु गर्ग की नेतृत्व क्षमता और उनकी मंडली आने वाले समय में बजरंगदल की ग्रामस्तरीय गतिविधियों को और मजबूती प्रदान करेगी।

इस अवसर पर रोहिणी मिश्रा, रंगेलाल गुप्ता, राजू श्रीवास्तव, राजू द्विवेदी, राकेश श्रीवास्तव, प्रखंड सह सयोजक विपिन पांडेय, देवांश पांडेय, संचालक ओमराज तिवारी, रज्जू गर्ग, दद्दू पटेल, विष्णु गर्ग, योगेंद्र पाठक, शुभम, साहिल तिवारी, नागेंद्र पाठक, के.के.गर्ग, किशोर कुमार, अम्बिका तिवारी, सूरज तिवारी, पंकज पटेल, संदीप त्रिपाठी, रामु रैकवार आदि उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?