March 10, 2026 2:27 pm

BREAKING NEWS

चित्रकूट में झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, धान की रोपाई की तैयारी शुरू

चित्रकूट। जिले में शुक्रवार दोपहर 3 बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली। देखते ही देखते बादल घिर आए और झमाझम बारिश शुरू हो गई।

बारिश इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में सड़कों, खेतों और गलियों में पानी भर गया। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे पर खुशी लौट आई।

धान रोपाई का मिला संजीवनी मौका


बारिश के बाद किसानों ने खेतों की ओर रुख कर दिया। दीनदयाल संस्थान गली स्थित फार्म के कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि आने वाले पांच दिनों तक अच्छी बारिश होने के आसार हैं। किसानों को सलाह दी गई है कि वे धान की रोपाई की पूरी तैयारी कर लें और खेतों में नमी का फायदा उठाते हुए रोपाई का कार्य शुरू करें।

ज्वार-बाजरा और अरहर की बुवाई का भी जोश


बरसात के चलते सिर्फ धान ही नहीं बल्कि ज्वार, बाजरा और अरहर की फसल की तैयारी भी जोर-शोर से शुरू हो गई है। किसान खेतों में जाकर मेड और मेंड़ बांधने के साथ बीज की साफ-सफाई में जुट गए हैं। खेतों में जलभराव से नमी बढ़ने से बुवाई के लिए अनुकूल माहौल बन गया है।

उमस भरी गर्मी से राहत, मौसम खुशगवार


लगातार कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से आमजन परेशान था। शुक्रवार की बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी है। शाम तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा। बच्चों और बुजुर्गों ने भी ठंडी हवाओं का आनंद लिया।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कुछ दिन और अच्छी बारिश की संभावना है। प्रशासन और कृषि विभाग की ओर से किसानों को सतर्क रहने और जलभराव से फसलों की सुरक्षा के लिए उपाय करने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?