March 11, 2026 11:24 am

चित्रकूट में मना 13वां साकेतोत्सव, सीताराम नाम संकीर्तन और भंडारे में उमड़ी श्रद्धा

चित्रकूट सद्गुरु प्रेमावतार गौरांग प्रभु श्री रामहर्षण दास जी महाराज की पुण्यतिथि पर रामहर्षणकुंज आश्रम, चित्रकूट में 13वां साकेतोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर एक दिन पूर्व से ही भक्ति और श्रद्धा की गंगा प्रवाहित हो रही थी। 

आश्रम परिसर में सीताराम नाम का अखंड संकीर्तन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्तिरस में डूबकर प्रभु नाम का गुणगान किया। इसके बाद गुरु पूजन का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने सद्गुरु महाराज को पुष्पांजलि अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। 

साकेतोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दूर से आए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। महंत रामदासजी महाराज एवं समस्त शिष्य परिकर ने आयोजन की अगुवाई की और श्रद्धालुओं को धर्म और सत्संग का महत्व बताया। 

भक्तों का कहना था कि इस आयोजन में शामिल होकर आत्मिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति होती है। आयोजन के दौरान पूरा वातावरण राम भक्ति से सराबोर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?