
आज विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में संतोषी अखाड़ा में चित्रकूट के समस्त संतों की बैठक का आयोजन किया गया बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के महासचिव मां चंपत राय जी उपस्थित रहे। उनके साथ चित्रकूट के प्रमुख संतों में महंत श्री मदन गोपाल दास कामतानाथ प्रमुख द्वार, महंत रामजीदास संतोषी अखाड़ा, रामनारायणदास गायत्री शक्ती पीठ, , दिव्य जीवनदास भरतमंदिर, सत्यप्रकाश यज्ञ वेदी, आदि संतों ने मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वल कर बैठक प्रारंभ की । रामपत राय जी ने समस्त संत समाज को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में किए गए मंदिर निर्माण एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी दी साथी यह भी बताया की आने वाले समय में तीर्थ क्षेत्र में पंचवटी एवं वन विहार आदि का निर्माण किए जाने का भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने जटायु एवं रामसेतु निर्माण में एक गिलहरी द्वारा किए गए सहयोग का उदाहरण देते हुए कहा कि हम सभी को भी प्रभु की सेवा जब भी अवसर मिले अपनी क्षमता अनुसार हर संभव प्रयत्न करते रहना चाहिए।
चित्रकूट के संतों में रामनरेश दास ब्रम्हपुरी, भरत मिलाप के संत सियारामदास बड़ाधाम, मुन्ना त्रिपाठी निर्मोही अखाड़ा, डॉ पुरुषोत्तम जी, संत श्री प्रभाकरदास, संत श्री रामनीहरे दास जी , आदि संत भी बैठक में शामिल हुए। बैठक में समस्त संतों ने तीर्थ क्षेत्र में हो रहे अनाधिकृत प्रयोग, मां मंदाकिनी में किए जा रहे प्रदूषण, की भी चर्चा की और इनके लिए हर प्रयास किए जाने का प्रण लिया। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं में राकेश पांडे जी रामशरण तिवारी अमित मिश्रा , जिले के कार्यकर्ताओं में राजेंद्र त्रिवेदी ओम प्रकाश चतुर्वेदी, सिद्धार्थ पांडे, शिवेंद्र प्रताप धर्मेंद्र सिंह अमित श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ताओं ने सभी संतों का फूल माला के साथ स्वागत कर आभार प्रकट किया एवं पूर्णता मंत्र के साथ बैठक संपन्न हुई।








