जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय, चित्रकूट में आयोजित हो रहा पर्पल फेयर 2025

समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केन्द्र (सी0आर0सी0), लखनऊ द्वारा जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय, चित्रकूट में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अन्तर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित कराया जा रहा है दो दिवसीय पर्पल फेयर 2025। कार्यक्रम का शुभारम्भ पर्पल प्रभात फेरी से किया गया जिसमें   लगभग 1500 दिव्यांग एवं सामान्यजनों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो0 शिशिर कुमार पाण्डेय , कुलपित, जे0आर0डी0एस0यू0, कुलसचिव  मधुरेन्द्र पर्वत,भैरव प्रसाद मिश्र, पूर्व सांसद, बांदा नरेन्द्र कुमार गुप्ता, चेयरमैन, नगर पालिका परिषद, चित्रकूट,  राज बहादुर सिंह, उपनिदेशक, चित्रकूट मण्डल दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उत्तर प्रदेश, शंकर लाल गुप्ता, महासचिव, दृष्टि संस्थान, चित्रकूट एवं  हिमाँशू सिंह, निदेशक, सी0आर0सी0, लखनऊ की गरिमामयी उपस्थिति में पूर्ण हुआ। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में सी0आर0सी0, लखनऊ के निदेशक द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया गया एवं प्रभात फेरी का उल्लेख कराया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि माननीय कुलपति जी ने कहा कि भारत सरकार का यह अभिनव प्रयास दिव्यांगजनों को मुख्य धारा में जोड़ने हेतु अत्यन्त लाभकारी है। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, भारत सरकार द्वारा जगदगुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय को आयोजन में सहभागिता हेतु बहुत-बहुत धन्यवाद है। यह कार्यक्रम निश्चित ही सम्पूर्ण चित्रकूट जनपद एवं राज्य के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों से आए दिव्यांगजनों हेतु तथा पर्पल फेयर 2025 के अन्तर्गत आयोजित कराए जा रहे राष्ट्र स्तरीय सतत पुनर्वास शिक्षा कार्यक्रम में देश के भिन्न-भिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों हेतु अत्यन्त लाभकारी होगा।
दो दिवसीय कार्यक्रम में कुल 21 स्टाल प्रदर्शनी हेतु लगाए गए हैं जिनमें जगदगुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय, उ0प्र0, सक्षम दक्ष, नई दिल्ली, माता कलावती विशेष विद्यालय, प्रयागराज, वी0आर0सी0, कानपुर, रोटरी क्लब, पुणे, आर0एस0वी0आई0, लखनऊ, पी0एम0डी0के0, चित्रकूट, एलिम्को, कानपुर, एडविल बुक, नई दिल्ली, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, चित्रकूट, दृष्टि संस्थान, चित्रकूट, नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय, प्रयागराज, बचपन डे केयर, चित्रकूट, समेकित शिक्षा, चित्रकूट, फूड जोन, चित्रकूट, क्योर इण्डिया, भारत, सी0आर0सी0, लखनऊ के स्टाल लगाए गए हैं।  पर्पल फेयर 2025 के अन्तर्गत जे0आर0डी0यू0 के संगीत विभाग द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, योग विभाग द्वारा योग प्रदर्शनी कलाकृतियां, हिंदी विभाग द्वारा समोवेशी कवि सम्मेलन, क्रीड़ा विभाग द्वारा खेल प्रतियोगिताएं तथा दृष्टि संस्थान, चित्रकूट द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, बचपन डे केयर, चित्रकूट द्वारा नृत्य एवं बाल गीत प्रस्तुति प्रस्तुत की जा रही है। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की तरफ से संगीत विभाग, हिंदी विभाग, क्रीड़ा विभाग, चित्रकला विभाग, विशेष शिक्षा विभाग, योग विभाग का अत्यंत सहयोग प्राप्त हो रहा है। कार्यक्रम में डाॅ0 गोपाल कुमार मिश्र, डाॅ0 गुलाबधर, डाॅ0 निहार रंजन मिश्र, डाॅ0 विश्वेश दुबे, डाॅ0 ज्योति, श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह सहित समस्त विश्वविद्यालय स्टाफ तथा सी0आर0सी0, लखनऊ के निदेशक श्री हिमाँशू सिंह जी सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए। अगली कड़ी में संगीत, नृत्य, कवि सम्मेलन कार्यक्रमों के अवलोकन हेतु लगभग 2500 जनों ने अपनी उपस्थिति प्रदान की तथा स्टाल का अवलोकन किया। कार्यक्रम में आए सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री मधुरेन्द्र पर्वत जी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?