August 16, 2026 2:05 pm

BREAKING NEWS

जांजगीर-चांपा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

रायपुर, 15 अगस्त 2026

 जांजगीर-चांपा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

 जांजगीर-चांपा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

जांजगीर-चांपा जिले में 80 वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षाेल्लास, गरिमा और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। शासकीय हाईस्कूल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा, रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके उपरांत उन्होंने मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का वाचन करते हुए जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और आकाश में तिरंगे गुब्बारे छोड़े।

इस दौरान मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने कचहरी चौक स्थित शहीद स्मारक में अमर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर और उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्एक पेड़ मां के नामश् अभियान के तहत पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय, विधायक श्री ब्यास कश्यप सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस अवसर पर आयोजित परेड सीनियर वर्ग में जिला पुलिस बल ने तथा जूनियर वर्ग में एनसीसी ज्ञानदीप उमावि ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हरदी ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!