October 30, 2026 2:52 am

BREAKING NEWS

जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू

जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश।  देर रात्रि SDRF पोस्ट ढालवाला को चौकी ढालवाला से सूचना प्राप्त हुई कि जानकी सेतु के पास नदी के बीच बने टापू पर एक व्यक्ति फंसा हुआ है।

सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट ढालवाला से सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचकर SDRF टीम द्वारा त्वरित एवं कुशल रेस्क्यू कार्रवाई करते हुए नदी के बीच टापू पर फंसे व्यक्ति तक सुरक्षित पहुंच बनाई गई। टीम ने विषम परिस्थितियों में साहस एवं तत्परता का परिचय देते हुए उक्त व्यक्ति को सकुशल नदी के बीच टापू से बाहर निकाल लिया।

रेस्क्यू किए गए युवक की पहचान आयुष भंडारी, पुत्र  कुलदीप भंडारी, उम्र 19 वर्ष, निवासी कर्णप्रयाग, जनपद चमोली के रूप में हुई।

रेस्क्यू के उपरांत युवक को आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

SDRF टीम की त्वरित कार्रवाई एवं कुशल रेस्क्यू के चलते नदी के बीच टापू पर फंसे युवक को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!