
आमिर खान की फिल्म 'लगान' के 25 साल पूरे होने और 'आमिर खान प्रोडक्शंस' की 25वीं सालगिरह के मौके पर मुंबई में एक जश्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। शनिवार को इस कार्यक्रम में सलमान खान समेत बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. इवेंट के दौरान आमिर खान के बेटे जुनैद सलमान से मिलने पहुंचे। हालांकि, सलमान की सिक्योरिटी जुनैद को पहचान नहीं पाई और उन्हें रोकने की कोशिश की.
हालांकि जैसे ही सलमान की नजर जुनैद पर पड़ी तो सिक्योरिटी ने उन्हें सलमान के पास आने की इजाजत दे दी. इसके बाद सलमान और जुनैद गले मिले.

आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. इससे पहले भी सलमान की सिक्योरिटी टीम जुनैद खान को नहीं पहचान पाई थी. पिछले साल 'सितारा जमीन पर' की स्क्रीनिंग के दौरान सलमान कड़ी सुरक्षा के बीच बाहर आए थे. इसी बीच जुनैद सलमान के पास जाने की कोशिश करते हैं, लेकिन सलमान के बॉडीगार्ड उन्हें पहचान नहीं पाते और धक्का देकर दूर कर देते हैं। सलमान बिना रुके आगे बढ़ जाते हैं.

एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सलमान के बॉडीगार्ड जुनैद खान को नहीं पहचान पाए थे.
जुनैद को सादा जीवन पसंद है
गौरतलब है कि आमिर खान के बेटे जुनैद खान बॉलीवुड के सबसे चर्चित स्टार किड्स में से एक होने के बावजूद अपने सिंपल लुक और सरल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। उन्हें अक्सर बिना किसी ताम-झाम या हाई-एंड डिजाइनर कपड़ों के बेहद साधारण अंदाज में देखा जाता है।
शनिवार को फिल्म 'लगान' के 25 साल पूरे होने के जश्न में जुनैद हल्के नीले रंग की डेनिम शर्ट में नजर आए। एक बार फिर जुनैद ने सिंपल और क्लीन लुक चुना, जो उनकी सादगी को दर्शाता है।

जुनैद खान ने फोटोग्राफर्स को सादगी से पोज दिए.

जुनैद, इरा और नुपुर शिखारे ने एक साथ पोज दिया.
फिल्मों में आने से पहले जुनैद ने थिएटर में कई नाटकों में काम किया। जुनैद ने मुंबई के एचआर कॉलेज और न्यूयॉर्क के अमेरिकन एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट्स से पढ़ाई की।

जुनैद खान आमिर खान और रीना दत्ता के बेटे हैं। उनका जन्म 2 जून 1993 को हुआ था.
उन्होंने 2024 में नेटफ्लिक्स फिल्म 'महाराज' में मुख्य अभिनेता के रूप में डेब्यू किया। इस फिल्म में उन्होंने समाज सुधारक करसनदास मुलजी की भूमिका निभाई। इसके बाद 2025 में वह फिल्म 'लव्यापा' में नजर आए। 2026 में उनकी फिल्म 'एक दिन' रिलीज हुई।









