August 17, 2026 9:59 pm

तीसरी बार अनिल बलूनी को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी, भाजपा ने जताया भरोसा

उत्तराखंड।

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से आने वाले पूर्व राज्यसभा सांसद एवं वर्तमान गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी को तीसरी बार राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा है। लगातार तीसरी बार जिम्मेदारी मिलना पार्टी नेतृत्व के उनके अनुभव, कार्यक्षमता और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता में विश्वास को दर्शाता है।

भाजपा में मीडिया की भूमिका पार्टी के विचार, नीतियों, सरकार की उपलब्धियों, संगठन के अभियानों और वरिष्ठ नेतृत्व के संदेशों को व्यापक समाज तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण है। अनिल बलूनी ने इस जिम्मेदारी को सक्रियता और प्रभावी समन्वय के साथ निभाया है।

राजनीतिक संवाद के बदलते दौर में पारंपरिक मीडिया के साथ डिजिटल और सोशल मीडिया के माध्यम से भी पार्टी का संदेश जनता तक पहुंचाना महत्वपूर्ण हो गया है। ऐसे समय में अनिल बलूनी का अनुभव भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया तंत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वहीं, उनकी टीम में भी बदलाव किया गया है। भंडारी और सिद्धार्थ यादव को उनके नए सहयोगी के तौर पर जिम्मेदारी मिली है।

तीसरी बार राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिलना अनिल बलूनी के लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!