November 18, 2026 11:54 pm

BREAKING NEWS

दीपावली के धुएं से दून को मिली राहत, तीन शहरों की हवा सुधरी; मध्यम श्रेणी में पहुंचा AQI

देहरादून.

दीपावली के दिन आतिशबाजी के चलते देहरादून समेत प्रदेश के कई शहरों की हवा की गुणवत्ता प्रभावित हुई थी। इन शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) खराब श्रेणी में पहुंच गया था। हालांकि, अगले दिन 9 नवंबर को हवा की गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया। देहरादून, काशीपुर और रुद्रपुर का एक्यूआई खराब से सुधरकर मध्यम श्रेणी में आ गया।

उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) प्रदेश के देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, टिहरी, रुद्रपुर, काशीपुर, हल्द्वानी और नैनीताल में वायु गुणवत्ता की निगरानी कर रहा है। दीपावली के दिन देहरादून, काशीपुर और रुद्रपुर का एक्यूआई खराब श्रेणी में पहुंच गया था। नौ नवंबर को तीनों शहरों की हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ और एक्यूआई मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया। वहीं, हल्द्वानी, ऋषिकेश, नैनीताल और हरिद्वार में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी रही। इन शहरों के एक्यूआई में भी पिछले दिन के मुकाबले सुधार दर्ज किया गया।

टिहरी की आबोहवा सबसे बेहतर

प्रदेश में वायु गुणवत्ता के लिहाज से टिहरी की आबोहवा सबसे बेहतर रही। एक से नौ नवंबर के बीच पांच दिन यहां का एक्यूआई अच्छी श्रेणी में दर्ज किया गया, जबकि चार दिन यह संतोषजनक श्रेणी में रहा। संतोषजनक श्रेणी के दौरान भी हवा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

UGC beneficial for India?
error: Content is protected !!