September 18, 2026 12:54 am

BREAKING NEWS

Asian Games 2026: बीमार मां के लिए मुनीबा अली ने छोड़ा टूर्नामेंट, मुश्किल में फंसी पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम शिप्रा तट और महाकाल महालोक में 33.27 लाख दीये एकसाथ किये गये प्रज्ज्वलित, बना वर्ल्ड रिकार्ड केशव प्रसाद मौर्य ने अपने घर में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस पर जलाया आशीर्वाद का दिया हुआ नालंदा में खौफनाक वारदात: पीजी में रहने वाली गर्लफ्रेंड के फोन के बाद गायब हुआ शिवम और नहर में मिला शव Indian Railways Luggage Rules: ट्रेन में कितना सामान ले जाना है फ्री? 70 से 35 किलो तक की छूट, सीमा पार हुई तो लगेगा 6 गुना जुर्माना! श्रीदेवी की 2.70 एकड़ की संपत्ति विवाद में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, बोनी कपूर और बेटियों को नोटिस जारी

धमतरी में ‘सेवा संकल्प अभियान’: रूद्रेश्वर मंदिर घाट पर जले ‘आशीर्वाद के दीये’

रायपुर, 17 सितम्बर 2026

धमतरी में 'सेवा संकल्प अभियान': रूद्रेश्वर मंदिर घाट पर जले 'आशीर्वाद के दीये'

धमतरी में 'सेवा संकल्प अभियान': रूद्रेश्वर मंदिर घाट पर जले 'आशीर्वाद के दीये'

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा के उपलक्ष्य में धमतरी के ऐतिहासिक रूद्रेश्वर मंदिर घाट पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। संध्या ढलते ही सैकड़ों प्रज्ज्वलित दीपों से पूरा रूद्रेश्वर घाट आलोकित हो उठा। दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से नागरिकों ने सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी एकजुटता और जनभागीदारी दर्ज कराई।

​कार्यक्रम के आरंभ में कलेक्टर ने स्वागत उद्बोधन देते हुए बताया कि जिले भर के प्रमुख धार्मिक स्थलों जैसे कर्णेश्वर महादेव मंदिर, विंध्यवासिनी मंदिर और अंगारमोती माता मंदिर के साथ-साथ सभी ग्राम पंचायतों, शासकीय कार्यालयों, स्कूलों और आवासीय परिसरों में नागरिक उत्साहपूर्वक दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान का हिस्सा बन रहे हैं।

​ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कुरुद विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि यह अभियान केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि सेवा और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। प्रज्ज्वलित होता एक-एक दीपक सुशासन, विकास और आत्मनिर्भर भारत के सामूहिक संकल्प को दर्शाता है। वहीं महापौर रामू रोहरा ने कहा कि जिस प्रकार दीपक अंधकार को दूर करता है, उसी प्रकार सेवा का भाव समाज में सकारात्मकता और विश्वास फैलाता है। पूर्व विधायक रंजना साहू ने भी संबोधित करते हुए दीप प्रज्ज्वलन को शुभता, नई ऊर्जा और सामाजिक दायित्वों के प्रति निष्ठा का प्रतीक बताया।

​आयोजन के दौरान स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को और अधिक जीवंत बना दिया। संध्या काल में रूद्रेश्वर मंदिर घाट पर आयोजित भव्य गंगा आरती में श्रद्धालुओं और अतिथियों ने भक्तिभाव के साथ भाग लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक , जिला पंचायत अध्यक्ष अंगीरा ध्रुव, निगम सभापति कौशल्या देवांगन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!