
कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'धमाल' की चौथी फिल्म 'धमाल 4' की रिलीज डेट बदल दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक… 'यह फिल्म पहले 17 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे एक हफ्ते पहले 10 जुलाई को सिनेमाघरों में लाने की तैयारी चल रही है।
हालांकि, अभी तक मेकर्स की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।' रिपोर्ट के मुताबिक, 'अल्फा' को 10 जुलाई की बजाय 3 जुलाई को रिलीज करने की चर्चा के बाद 10 जुलाई का स्लॉट खाली हो गया। इसे देखते हुए 'धमाल 4' के मेकर्स ने अपनी फिल्म को उस स्लॉट में रिलीज करने का फैसला किया है।'

फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है। फ्रेंचाइजी के मूल कलाकार अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और जावेद जाफ़री एक बार फिर नज़र आएंगे। उनके अलावा ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। '
'धमाल' सीरीज की शुरुआत धमाल से हुई, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. इसके बाद डबल धमाल और टोटल धमाल भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं। खास बात यह है कि 'टोटल धमाल' ने 154 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज, देवगन फिल्म्स, मारुति इंटरनेशनल और पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले किया गया है। फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता को देखते हुए 'धमाल 4' से भी काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं.








