October 28, 2026 1:40 pm

BREAKING NEWS

MP Weather Update: चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, मध्यप्रदेश के 31 जिलों में अलर्ट; 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी पिनाका रॉकेट सिस्टम की रेंज 300 KM तक बढ़ाने की तैयारी, भारत की डीप स्ट्राइक क्षमता होगी मजबूत 1नवंबर 2026 से लागू होगा नया ढांचा, अब क्षेत्रीय नहीं बल्कि ‘डोमेन’ के आधार पर होगी सुरक्षा की जिम्मेदारी Diwali 2026 Calendar: 6 से 11 नवंबर तक मनाए जाएंगे त्योहार, जानें धनतेरस से भाई दूज तक की सही तारीखें पटना हाईकोर्ट के जस्टिस सुधीर सिंह बनेंगे उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश TET पात्रता परीक्षा पर हाईकोर्ट की रोक, केवल फाइनल ईयर के छात्रों को मौका देने की शर्त पर सरकार से जवाब तलब

धार्मिक स्थलों का दौरा: कानून व्यवस्था की समीक्षा, लाउडस्पीकर मानकों पर सख्त निर्देश

चित्रकूट शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने आज बड़ी मस्जिद उटारखाना और डरियन टोला मस्जिद का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने धार्मिक स्थलों पर कानून व्यवस्था का जायजा लिया और वहां लगाए गए लाउडस्पीकरों की ध्वनि सीमा की जांच की। 

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लाउडस्पीकर की ध्वनि शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की ध्वनि प्रदूषण की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा, “सभी नागरिकों का यह कर्तव्य है कि शासन के नियमों का पालन करें ताकि शांति और सुरक्षा का माहौल बना रहे।” 

सुबह के दौरान जिलाधिकारी ने मॉर्निंग वॉक कर रहे स्थानीय लोगों से भी बातचीत की। उन्होंने उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना और भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार की समस्या को तुरंत प्रशासन तक पहुंचाया जाए। 

इस मौके पर कोतवाली कर्वी के प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद थे। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए स्थानीय निवासियों से सहयोग की अपील की। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का यह दौरा जनपद में कानून व्यवस्था और आपसी सौहार्द बनाए रखने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!