BREAKING NEWS

नामनिर्दिष्ट पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी

रायपुर, 7 जुलाई 2026

नामनिर्दिष्ट पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी

नामनिर्दिष्ट पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी

नगर निगम रायगढ़ के सभाकक्ष में आज नामनिर्दिष्ट पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने नामनिर्दिष्ट पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने सभी नवमनोनीत पार्षदों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर विकास, सुशासन और जनसेवा में पार्षदों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए पार्षद शहर के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नामनिर्दिष्ट पार्षद पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ नागरिकों की सेवा करेंगे तथा रायगढ़ को स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

समारोह में रायगढ़ लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, महापौर श्री जीवर्धन चौहान, नगर निगम सभापति श्री डिग्री लाल साहू, श्री अरुणधर दीवान सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!