November 5, 2026 9:01 pm

BREAKING NEWS

6 राज्यों में शुरू होगा SSR अभियान, 21 जनवरी 2027 को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट विष्णु के पाती पाकर खुश हुईं लखपति दीदी सूरज यादव, मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया का जताया आभार जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए मास्टर ट्रेनर्स के प्रथम बैच का प्रशिक्षण संपन्न मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा: 23 साल के सुनहरे करियर और अनगिनत रिकॉर्ड्स के बाद 41 साल की उम्र में लिया संन्यास दिवंगत विधायक स्व. श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

नुक्कड़ नाटक ने दिया सेवा का संदेश, अम्बेडकर चौक पर जुटे लोग

रायपुर, 20 सितंबर 2026

सेवा, जनकल्याण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश लोगों तक सहज और प्रभावी तरीके से पहुंचाने के लिए रायगढ़ के अम्बेडकर चौक में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ के तहत आयोजित इस प्रस्तुति में कलाकारों ने आम लोगों के जीवन से जुड़े विषयों को रोचक अंदाज में प्रस्तुत करते हुए सेवा के महत्व को सामने रखा। नुक्कड़ नाटक देखने के लिए अम्बेडकर चौक पर लोगों की मौजूदगी रही और दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुति को रुचि के साथ देखा।

कलाकारों ने अपने अभिनय और संवादों के माध्यम से यह संदेश दिया कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था का दायित्व नहीं, बल्कि सामूहिक भागीदारी से सामाजिक बदलाव की राह मजबूत होती है। आम बोलचाल की भाषा और प्रभावी प्रस्तुति के जरिए सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े संदेशों को लोगों तक पहुंचाया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा और जनकल्याण से जुड़े विचारों को जनसामान्य तक सहज माध्यम से पहुंचाना और सामाजिक सहभागिता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। नुक्कड़ नाटक जैसे जनसंचार के माध्यम से लोगों को सीधे जोड़ने का प्रयास किया गया।

इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिल्पा भगत सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से सेवा के भाव को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!