नेटवर्क आया, विकास की नई राह खुली – Aj Ki News

रायपुर, 26 जुलाई 2026

नेटवर्क आया, विकास की नई राह खुली

बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड का दूरस्थ ग्राम मंडेम अब डिजिटल कनेक्टिविटी की मुख्यधारा से जुड़ गया है। ग्राम पंचायत मंडेम में नए मोबाइल नेटवर्क टॉवर का संचालन शुरू होने से गांव और आसपास के क्षेत्र में संचार व्यवस्था मजबूत हुई है। लंबे समय से नेटवर्क की समस्या का सामना कर रहे ग्रामीणों के लिए यह सुविधा किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है।

जिला मुख्यालय बीजापुर से लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत मंडेम का कुल क्षेत्रफल लगभग 2,168 हेक्टेयर है। पहले मोबाइल नेटवर्क की सुविधा सीमित होने के कारण ग्रामीणों को फोन पर बातचीत करने, इंटरनेट का उपयोग करने और ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लेने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब मोबाइल टॉवर शुरू होने से ग्रामीणों को इन समस्याओं से राहत मिली है।

पढ़ाई से लेकर डिजिटल बैंकिंग तक आसान हुई सुविधाएं
मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट की बेहतर सुविधा से ग्रामीण अब मोबाइल कॉल, वीडियो कॉल, ऑनलाइन पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, डिजिटल बैंकिंग और यूपीआई भुगतान जैसी सुविधाओं का आसानी से उपयोग कर सकेंगे। विद्यार्थियों और युवाओं के लिए ऑनलाइन शिक्षा और रोजगार से जुड़ी जानकारी तक पहुंच आसान होगी।

किसानों और आम नागरिकों को भी सरकारी योजनाओं, ऑनलाइन आवेदन, डिजिटल दस्तावेजों और अन्य ई-गवर्नेंस सेवाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में टेलीमेडिसिन जैसी सुविधाओं का उपयोग भी अब अधिक सुगमता से किया जा सकेगा।

शासन की डिजिटल सेवाओं से ग्रामीणों का जुड़ाव
दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। मोबाइल नेटवर्क की सुविधा से मंडेम के ग्रामीण शासन की विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं और डिजिटल योजनाओं से बेहतर तरीके से जुड़ सकेंगे। आपातकालीन परिस्थितियों में संपर्क स्थापित करना भी अब पहले की तुलना में आसान होगा।

ग्रामीणों में खुशी, विकास के नए अवसरों की उम्मीद
मोबाइल टॉवर के संचालन से मंडेम और आसपास के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि बेहतर नेटवर्क की सुविधा की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब वे अपने परिजनों से आसानी से संपर्क कर सकेंगे और शिक्षा, रोजगार तथा विकास से जुड़े नए अवसरों से भी जुड़ सकेंगे।

ग्राम मंडेम में शुरू हुई मोबाइल कनेक्टिविटी केवल संचार सुविधा का विस्तार नहीं है, बल्कि यह डिजिटल समावेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह सुविधा दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग, ई-गवर्नेंस और रोजगार के अवसरों तक पहुंच बढ़ाने में मदद करेगी। मंडेम में मोबाइल नेटवर्क की शुरुआत इस बात का उदाहरण है कि डिजिटल कनेक्टिविटी किस तरह दूरस्थ गांवों के विकास और ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!