March 14, 2026 9:48 am

पर्यटन केंद्र गुप्त गोदावरी में सीएमओ ने मारा छापा।फर्जी टिकट चलाते दो कर्मचारी पकड़े।थाना चित्रकूट में दर्ज कराई गई एफआईआर

नगर परिषद चित्रकूट अंतर्गत संचालित पर्यटन केंद्र गुप्त गोदावरी में जाली टिकटों के माध्यम से की जा रही हेराफेरी की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद गुरुवार को मुख्य नगर नगर परिषद अधिकारी विशाल सिंह द्वारा पर्यटन केंद्र गुप्त गोदावरी में छापामार कार्रवाई करते हुए दो कर्मचारियों बाबूराम सिंग पटेल और हुकुम सिंह यादव को जाली टिकट चलाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।दोनों कर्मचारियों के पास से 80 जाली टिकट और कुल 3180 रुपए नकद भी बरामद किया गया।बाद में मुख्य नगर परिषद अधिकारी विशाल सिंह द्वारा दोनों कर्मचारियों के खिलाफ थाना चित्रकूट में एफआईआर दर्ज कराते हुए दोनों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया है।पूरे मामले पर जानकारी देते हुए मुख्य नगर परिषद अधिकारी विशाल सिंह द्वारा बताया गया कि बीते काफी दिनों से गुप्त गोदावरी में अनियमितताएं बरती जाने की शिकायतें मिल रही थीं,जिसके बाद आज टीम के साथ छापामार कार्रवाई की गई है।वही एसडीओपी चित्रकूट रोहित राठौर द्वारा जानकारी देते हुए कहा गया कि मुख्य नगर परिषद अधिकारी चित्रकूट द्वारा जाली टिकट चलाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है।पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपी कर्मचारियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?