August 12, 2026 9:44 pm

BREAKING NEWS

रामलला दर्शन के लिए राजनांदगांव से अयोध्या धाम रवाना हुई विशेष ट्रेन, श्रद्धालुओं में उत्साह ‘संसद में आइए, अमित शाह पार्लियामेंट के आंगन में आकर जवाब देंगे क्या, जिन लोगों का IQ इतना लो…’, राहुल गांधी पर भड़कीं कंगना रनौत Asia First Desert-Themed Night Safari Project in Gujarat Surya Grahan 2026: कुछ ही घंटे में लगेगा सूर्यग्रहण, सूतक काल मान्य होगा या नहीं, क्या होगी अवधि… जानिए हर सवाल का जवाब कौन होगा राम मंदिर का CEO? 5300 आवेदनों में 18 उम्मीदवार हुए शॉर्टलिस्ट, IAS-IPS समेत 8 अफसरों ने दिए इंटरव्यू, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट भी शामिल कैश कांड में जस्टिस वर्मा पर लगे तीनों आरोप हुए साबित, सबूतों से हुई छेड़छाड़… समिति की रिपोर्ट पेश, अभी भी नहीं मिले इन सवालों के जवाब

पालिका कर्मियों ने महाकुंभ के लिए रामघाट की सीढ़ियों में जमा सिल्ट निकालना शुरू

चित्रकूट  महाकुंभ की तैयारियों के तहत नगर पालिका की सफाई टीम ने सफाई अभियान के सातवें दिन रामघाट के छोटेपुल के पास मंदाकिनी नदी में जमा सिल्ट की सफाई शुरू की। करीब एक फीट ऊंची सिल्ट के कारण घाट पूरी तरह निष्प्रयोज्य और गंदगी से भरे हुए थे। 

बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि महाकुंभ तक सफाई अभियान लगातार जारी रहेगा। पहले छह दिन उनकी टीम ने सफाई की, और अब नगर पालिका के सफाई कर्मी अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि छोटेपुल से बूड़े हनुमान मंदिर तक नदी के रैंप में सिल्ट और मलबा जमा है। पन्नालाल घाट पर तो स्थिति और भी खराब है, जहां करीब 3 मीटर चौड़े हिस्से में एक फीट ऊंचा मलबा जमा हो चुका है। 

नगर पालिका सफाई अभियान के साथ घाट को स्नान योग्य बनाने का प्रयास कर रही है। सफाई के बाद घाट का 50 मीटर क्षेत्र नहाने योग्य हो सकेगा। बुंदेली सेना ने सिंचाई विभाग से नावें लगाकर नदी की सफाई करने और पूरे रामघाट पर सीढ़ियों से काई हटाने की अपील की है। नगर पालिका के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, ईओ लालजी, और सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला के सहयोग के लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया। 

तीन विभागों के फेर में अंधेरे में डूबा रामघाट

महाकुंभ के लिए रामघाट की सफाई तो जारी है, लेकिन घाटों को रोशन करने वाली लाइटें विभागीय खींचतान की वजह से बंद पड़ी हैं। छोटेपुल से बूड़े हनुमान मंदिर तक की लाइटें तीन विभागों- सिंचाई विभाग, नगर पालिका, और पर्यटन विभाग के बीच जिम्मेदारी के विवाद में उलझी हैं। 

पहले इनकी देखरेख सिंचाई विभाग करता था, लेकिन अब यह जिम्मेदारी नगर पालिका को सौंप दी गई है। वहीं, नगर पालिका का कहना है कि यह पर्यटन विभाग का कार्यक्षेत्र है। तीनों विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं, लेकिन समाधान की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। 

बुंदेली सेना ने जिलाधिकारी से अपील की है कि इस समस्या का जल्द समाधान कर घाटों को रोशन किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!