पीएम सूर्य घर योजना से रंजना साहू बनीं ऊर्जा आत्मनिर्भर

रायपुर 27 जुलाई 2026

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना लोगों को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने और बिजली बिल से राहत दिलाने की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है। इसी योजना का लाभ उठाते हुए खैरागढ़ के शिव मंदिर रोड निवासी रंजना साहू ने अपने घर की छत पर 3 KWp क्षमता का सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित कराया है। जुलाई माह में प्लांट स्थापित होने के बाद अब उन्हें हर महीने बिजली बिल में बड़ी बचत का लाभ मिलेगा।
सोलर प्लांट लगने से पहले रंजना साहू के घर का औसत बिजली बिल लगभग 1,300 रूपए प्रति माह आता था, जबकि गर्मियों में यह बढ़कर 2,000 रूपए से 3,000 रूपए तक पहुंच जाता था। अब सोलर प्लांट चालू होने के बाद उनका बिजली बिल लगभग शून्य या केवल न्यूनतम फिक्स्ड चार्ज तक सीमित रहने की संभावना है।
3 KWp क्षमता का सोलर प्लांट प्रतिमाह औसतन 300 से 360 यूनिट बिजली का उत्पादन करेगा। इससे पहले बिजली बिल पर होने वाला लगभग 1,300 रूपए प्रति माह का खर्च बचेगा। इस प्रकार उन्हें सालाना लगभग 15,000 रूपए से 18,000 रूपए तक की सीधी आर्थिक बचत होगी।
रंजना साहू को पीएम सूर्य घर योजना के तहत केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा 1,08,000 रूपए की सब्सिडी सीधे बैंक खाते में प्राप्त हुई। इस सब्सिडी से सोलर प्लांट की स्थापना लागत में उल्लेखनीय कमी आई और योजना का लाभ लेना आसान हो गया।
यदि सोलर प्लांट से उत्पादित बिजली का पूरा उपयोग घर में नहीं हो पाता है, तो अतिरिक्त बिजली नेट मीटरिंग के माध्यम से विद्युत ग्रिड में चली जाएगी। इसके बदले बिजली विभाग द्वारा आगामी बिलों में क्रेडिट अथवा समायोजन का लाभ मिलेगा, जिससे उपभोक्ता की बचत और अधिक बढ़ेगी। सौर ऊर्जा के उपयोग से पारंपरिक बिजली पर निर्भरता कम होती है, जिससे कार्बन उत्सर्जन में कमी आती है। यह स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है।
रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि पीएम सूर्य घर योजना का लाभ उठाकर सभी नागरिक अपनी छतों पर सोलर प्लांट लगवाएं। इससे बिजली बिल में बड़ी बचत होगी, स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और हर परिवार ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!