August 5, 2026 4:11 pm

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत पीवीटीजी क्षेत्रों में पोषण सहायता और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान जारी

रायपुर, 05 अगस्त 2026

टीबी मरीजों को घर पहुंचकर दी जा रही पोषण आहार किट, स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जशपुर जिले के दूरस्थ विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) क्षेत्रों में टीबी उन्मूलन के उद्देश्य से विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत टीबी मरीजों की शीघ्र पहचान, नियमित उपचार, पोषण सहायता तथा स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत जिले के सभी पीवीटीजी टीबी मरीजों को गोद लेकर उपचार अवधि के दौरान नियमित रूप से निक्षय पोषण आहार किट उपलब्ध कराई जा रही है तथा आवश्यक सहयोग एवं स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

इसी क्रम में 1 अगस्त 2026 को बगीचा विकासखंड के ग्राम गायबुड़ा, महादेवजोबला, रोकड़ापाठ एवं भट्टीकोना में नव-पंजीकृत चार टीबी मरीजों के घर पहुंचकर स्वास्थ्य दल ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान मरीजों को पोषण आहार किट वितरित की गई। साथ ही पीवीटीजी हेल्पडेस्क के सहयोग से उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया तथा परिवार के सदस्यों की टीबी स्क्रीनिंग भी की गई।

स्वास्थ्य टीम ने मरीजों एवं ग्रामीणों को टीबी के लक्षणों की पहचान, नियमित रूप से दवा लेने, उपचार बीच में न छोड़ने तथा समय पर जांच कराने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अभियान के सकारात्मक परिणामस्वरूप समुदाय में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति विश्वास बढ़ा है तथा टीबी उन्मूलन सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों में भी लोगों की सहभागिता मजबूत हुई है।

जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए इस प्रकार के जनजागरूकता एवं पोषण सहायता अभियान आगे भी निरंतर संचालित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!