April 30, 2026 5:17 pm

BREAKING NEWS

प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह श्रद्धांजलि अर्पित की गई

चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय पूर्व प्रधान मंत्री डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई
सामाजिक उत्तरदायित्व विषय के रूप में महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय द्वारा अंगीकृत प्रार्थना सभा का मासिक आयोजन आज पूर्वानुसार विवेकानंद सभागार में सम्पन्न हुई। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह निधन पर ग्रामोदय परिवार ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए गहरा दुःख व्यक्त किया। कुलगुरु प्रो. भरत मिश्रा ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए एक गहरी क्षति है। वे एक दूरदर्शी अर्थशास्त्री, कुशल प्रशासक और सादगी के प्रतीक थे। उन्होंने अपने नेतृत्व में भारत को आर्थिक प्रगति की नई दिशा दी। आर्थिक सुधारों से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल तक, उन्होंने देश को वैश्विक मंच पर मजबूत पहचान दिलाई। उनकी ईमानदारी, शालीनता और ज्ञान ने उन्हें राजनीति में एक विशिष्ट स्थान दिया। डॉ. सिंह का जीवन सादगी और सेवा का प्रतीक था। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। इस मौके पर अधिष्ठाता गणों सहित विश्वविद्यालय के  अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13766/ 164

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?