November 17, 2026 12:22 am

BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सेंदरी में किया धान खरीदी का शुभारंभ कचरे से बनेगी स्वच्छ ऊर्जा और जैविक खाद : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया निर्माणाधीन सीबीजी संयंत्र का अवलोकन जनजातीय नायकों की गौरवगाथा से प्रेरणा लेकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण SIR में वोटर लिस्ट से नाम कटा तो न हों परेशान, फॉर्म-6 भरकर करा सकेंगे दोबारा रजिस्ट्रेशन ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, मिनाब स्कूल हमले का आदेश देने वाले दो नौसैनिक अधिकारियों पर कसा शिकंजा

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ जागरूकता अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा कानूनों, योजनाओं और हेल्पलाइन सेवाओं की दी गई जानकारी

रायपुर,11 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ में बालिका शिक्षा, महिला सुरक्षा और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत सूरजपुर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैलाशपुर में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के लिए निबंध प्रतियोगिता, नारा लेखन प्रतियोगिता और वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर विशेष प्रदर्शनी आयोजित की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जागरूकता सत्र में विशेषज्ञों द्वारा घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, मासिक धर्म स्वच्छता, बाल विवाह के दुष्परिणाम तथा बाल विवाह निषेध कानून की विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) और 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन) पर संपर्क कर तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है।

इस अवसर पर नोनी सुरक्षा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, महतारी वंदन योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर सहित महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न शासकीय योजनाओं और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों के बीच सूचना पुस्तिकाएं और ब्रोशर भी वितरित किए गए।

महिला एवं बाल विकास विभाग के महिला सशक्तिकरण हब से वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ फरजाना तथा जेंडर विशेषज्ञ श्रीमती पूनम राजवाड़े ने बालिकाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता, वित्तीय जागरूकता और आत्मविश्वास के महत्व पर प्रेरक मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती अमृता सिंह, युगल निकुंज, सुषमा खेश सहित समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!