September 19, 2026 11:14 pm

BREAKING NEWS

भारत पर ‘सुपर अल-नीनो’ का बड़ा खतरा: 180 से अधिक वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी, 2026-27 में भीषण गर्मी, सूखा और तबाह हो सकती है खेती Asian Games 2026: दूसरे दिन भारत के पास मेडल खाता खोलने का सुनहरा मौका केशव प्रसाद मौर्य ने बुलंदशहर में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं अधिकारियों के साथ की गयी समीक्षा बैठक Ancestors in Dream: सपने में पूर्वजों का दिखना नहीं है कोई आम बात! स्वप्न शास्त्र से जानें कब मिलता है शुभ संकेत और कब अशुभ चाय-कॉफी नहीं.. उसके ज्यादा गर्म होने से हो सकता है कैंसर का खतरा! इंटरनेशनल रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा CNG-PNG Price Cut: इस शहर में नेचुरल गैस पर 7.5% घटा वैट, वाहन चालकों और गृहणियों को मिलेगी बड़ी राहत; जानिए नए दाम

भारत की GDP पर अजित डोभाल का बड़ा अनुमान, बोले- अगले 20 साल में 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है

रुड़की
भारत की GDP अगले 20 साल में कितनी हो सकती है, इसका अनुमान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल ने बताया है. IIT रुड़की के दीक्षांत समारोह में छात्रों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारत इस समय बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है. मौजूदा GDP 4.015 ट्रिलियन डॉलर है, जो अगले 20 साल में बढ़कर 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है. उन्होंने कहा कि छात्र ऐसे दौर में रह रहे हैं, जब उनके भविष्य में काफी संभावनाएं हैं। 

दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए अजित डोभाल ने कहा कि छात्र भाग्यशाली हैं कि वे बदलाव के ऐसे दौर में रह रहे हैं. उनके मुताबिक, भारत में बड़े बदलाव हो रहे हैं और देश एक शानदार भविष्य की ओर बढ़ रहा है। 

इस दौरान अजित डोभाल ने 2047 तक के समय को ‘अमृत काल’ कहे जाने का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि यह वाकई एक शानदार अमृत काल है. डोभाल ने बताया कि भारत की मौजूदा GDP 4.015 ट्रिलियन डॉलर है, जो अगले 20 साल में बढ़कर 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है। 

भगवान राम के साहस की दी मिसाल
छात्रों को जिंदगी में साहसी बनने की सलाह देते हुए अजित डोभाल ने भगवान राम का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि ऋषि विश्वामित्र ने राक्षसों का संहार करने के लिए भगवान राम को चुना था. इसकी वजह उनका साहसी स्वभाव था। 

सिक्किम के शेरपा से सीखे थे सफलता के 3 मंत्र
अपने भाषण में डोभाल ने करियर के शुरुआती दिनों का एक किस्सा भी साझा किया. उन्होंने बताया कि जब वह सिक्किम में तैनात थे, तब एक शेरपा से उन्हें जीवन में सफलता के तीन मंत्र मिले थे। 

पहला मंत्र था कि आपको पता होना चाहिए कि आप नक्शे पर कहां खड़े हैं. दूसरा यह कि आपको पता होना चाहिए कि आपको जाना कहां है. तीसरा मंत्र था कि वहां पहुंचने का रास्ता क्या है और वापस कैसे आना है. डोभाल ने छात्रों के साथ सफलता के ये तीन मंत्र साझा किए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!